लाइव टीवी

आज का पंचांग, 28 जनवरी 2021: गुरुवार को करें विष्णु जी की विधिवत पूजा, जानें आज का शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Jan 28, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 28 जनवरी 2021: आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी 04 परिक्रमा करें। पढ़ें गुरुवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 28 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें।
  • आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें अपना गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 28 January 2021: अंग्रेजी नव वर्ष 2021 आज पौष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी 04 परिक्रमा करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज बृहस्पति के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में  है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरंभ नहीं करनी चाहिए।

आज का पंचांग 28 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 28 जनवरी 2021
तिथि पूर्णिमा
दिवस गुरुवार
नक्षत्र पुष्य
करण विष्टि
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:53 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कर्क
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:12 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:21 pm से 03:04 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:43 pm से 06:05 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल