लाइव टीवी

आज का पंचांग, 28 अक्टूबर 2020: आज गणेश जी की उपासना करें, जानें कितने बजे लगेगा राहुकाल

Updated Oct 28, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 28 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 12:55pm के बाद त्रयोदशी है। आज गणेश जी की उपासना  करें।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 28 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • 12:55pm के बाद त्रयोदशी है।
  • आज गणेश जी की उपासना  करें।
  • चन्द्रमा मीन राशि में है।

Aaj Ka Panchang 28 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 12:55pm के बाद त्रयोदशी है। आज गणेश जी की उपासना  करें। आज बुधवार है। चन्द्रमा मीन राशि में है।मीन राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु धन ,वैभव व प्रसिद्धि का मुख्य कारक ग्रह है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।

आज का पंचांग 28अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 28 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि द्वादशी12:55pm तक फिर त्रयोदशी
दिवस बुधवार
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
करण बालव
सूर्योदय 06:29 am
सूर्यास्त 05:41 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मीन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  आज अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 01:57pm से 02:47 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:30pm से 06:01pm तक
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30  बजे तक

मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज  मूंग की दाल का दान करना तथा गाय को पालक खिलाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल