लाइव टीवी

आज का पंचांग, 28 सितंबर 2020: बहुत ही पुनीत होता है अधिक मास का सोमवार, शिवपुराण का करें पाठ

Updated Sep 28, 2020 | 01:30 IST

आज का पंचांग 28 सितंबर 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 28 September, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • अधिक मास का सोमवार बहुत ही पुनीत होता है।
  • आज चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में है।
  • शिवपुराण का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang 28 September 2020: आज आश्विन/ पुरुषोत्तम माह शुक्ल  पक्ष की द्वादशी है। रात्रि 09 बजे त्रयोदशी लग जाएगी।आज सोमवार है। अधिक मास का सोमवार बहुत ही पुनीत होता है।आज भगवान शिव की पूजा करें।शिवपुराण का पाठ करें।आज चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में है। प्रातःकाल 09:42 के बाद कुम्भ में आ जाएगा।आज  धनिष्ठा नक्षत्र है। आज शिव पूजा की उत्तम तिथि है।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी कन्या राशि में हैं।आज शिवपुराण के पाठ का विशेष फल है।आज चावल व चीनी का दान करें। करें। 

आज का पंचांग 28 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 28 सितंबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष शुक्ल
तिथि द्वादशी09 pm तक फिर त्रयोदशी
दिवस सोमवार
नक्षत्र धनिष्ठा
करण बव
सूर्योदय 06:14 am
सूर्यास्त 06:08 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मकर 09:42pm तक फिर कुम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45pm से 12:34pm
विजय मुहूर्त 02:18 pm से 03:01 pm तक
गोधुली मुहूर्त -05:59pm से 06:27pm तक

आज प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल