लाइव टीवी

29 मार्च 2022 का पंचांग: लाल फलों व गेंहू का दान करें, जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Updated Mar 28, 2022 | 17:14 IST

29 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 29 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तथा धनिष्ठा नक्षत्र है।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें मंगलवार का पंचांग, जानें आज का शुभ- अशुभ मुहूर्त।

29 March 2022 ka Panchang: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तथा धनिष्ठा नक्षत्र है। आज प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। मंगलवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

ये भी पढ़ें: पढ़ें 29 मार्च 2022 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 29 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 29 मार्च 2022
दिवस मंगलवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 06:16 am
सूर्यास्त 06:38 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कुंभ
करण तैतिल
योग

साध्य

ये भी पढ़ें: हनुमान जी के इन उपायों को करने से कष्ट होंगे बहुत दूर, हर कार्य में मिलेगी सफलता

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:07 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:18 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19 pm से 06:49 pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 03 बजे से 04:30 है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल