

- किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी चार परिक्रमा करें।
- भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
आज का पंचांग 30 दिसंबर 2020: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। बुधवार का दिन है।आज अन्न दान का बहुत महत्व है। किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी चार परिक्रमा करें। आज गो माता को पालक खिलाने का अनन्त पुण्य आज चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। मिथुन का स्वामी बुध है। बुध का उपाय भी आज कर सकते हैं।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 30 दिसंबर 2020 (Today Panchang):
दिनांक | 30 दिसंबर |
तिथि | पूर्णिमा |
दिवस | बुधवार |
नक्षत्र | आद्रा |
योग | ब्रह्मम |
माह | मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष |
करण | बव |
सूर्योदय | 07:13am |
सूर्यास्त | 05:33pm |
सूर्य राशि | धनु |
चन्द्र राशि | मिथुन |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | नहीं है। |
विजय मुहूर्त | 02:04pm से 02:49pm तक |
गोधुली मुहूर्त | 05:25pm से 05:49pm तक |
आज राहुकाल-राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।