लाइव टीवी

30 मार्च 2022 का पंचांग: इस दिन नहीं है अभिजीत मुहूर्त, जानें किस मुहूर्त में करें शुभ कार्य, देखें पंचांग

Updated Mar 29, 2022 | 15:55 IST

30 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 30 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • 30 मार्च को चैत्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 30 मार्च को शतभिषा नक्षत्र रहने वाला है।
  • इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा।

30 March 2022 ka Panchang: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें। भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज अन्न दान करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है, अमावस्या बंगलामुखी उपासना का दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: Surya Grahan 2022 Date, Timings in India: इस दिन लगेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें अवधि और सूतक काल

आज का पंचांग 30 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 30 मार्च 2022
दिवस बुधवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 06:13 am
सूर्यास्त 06:39 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कुंभ
करण वणिज
योग

शुभ

Also Read: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए हनुमान जी के सामने यह उपाय करें, बजरंगबली दूर करेंगे कष्ट

अभिजीत मुहूर्त  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:37 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से  01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल