लाइव टीवी

6 अप्रैल 2022 का पंचांग: नवरात्र की पंचमी तिथि पर रहेगा रोहिणी नक्षत्र, पंचांग से जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Updated Apr 05, 2022 | 17:19 IST

6 April 2022 ka Panchang: 06 अप्रेल को नवरात्र की पंचमी तिथि है। इस दिन दुर्गा जी की उपासना के साथ माता काली जी की पूजा करना शुभ रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ के साथ अन्न दान भी जरूर करें।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • नवरात्र की पंचमी तिथि पर रहेगा रोहिणी नक्षत्र।
  • इस दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • इस दिन अन्न दान करने का अनन्त पुण्य है।

06 April 2022 ka Panchang: आज नवरात्रि का पंचम दिवस है। चैत्र माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आज रोहिणी नक्षत्र है। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ माता काली जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें। भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज अन्न दान करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है व बंगलामुखी उपासना का दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: हवन के बिना अधूरी है चैत्र नवरात्रि की पूजा, करना चाहते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न तो जानें सही तरीका

आज का पंचांग 06 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 00 अप्रैल 2022  
दिवस बुधवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी
सूर्योदय 06:07am
सूर्यास्त 06:42 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि वृष
करण बालव
योग

आयुष्मान

अभिजीत मुहूर्त  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:37 pm तक


राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से  01:30 बजे तक​ है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल