लाइव टीवी

06 July 2020 Ka Panchang: आज शिव उपासना का है महान दिवस, रूद्राभिषेक करवाने से मिलेगा अनंत पुण्य

Updated Jul 05, 2020 | 22:33 IST

06 जुलाई 2020 का पंचांग, शुभ समय: मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी मिथुन में हैं। आज शिव उपासना का महान दिवस है...

Loading ...
aaj ka panchang 6 july 2020 today
मुख्य बातें
  • आज से श्रावण का पवित्र माह प्रारम्भ हो रहा है।
  • ।आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। 
  • प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

Aaj ka Panchang 06 July 2020: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज से श्रावण का पवित्र माह प्रारम्भ हो रहा है। आज प्रथम सोमवार है।आज व्रत रहें। भगवान शिव की पूजा करे।आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। 

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी मिथुन में हैं। आज शिव उपासना का महान दिवस है।

Panchang Today, 06 July Ka Panchang 

दिनांक 06 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष कृष्ण
तिथि प्रतिपदा
दिवस सोमवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
करण कौलव
सूर्योदय 05:27am
सूर्यास्त 07:22pm
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मकर

Panchang Today 06 july 2020 : Muhurat Samay 

शुभ मुहूर्त-अभिजीत 11:59pm से 12:54pm
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03: 51 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:11pm से 07:39pm तक
राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल