लाइव टीवी

आज का राशिफल 26 सितंबर 2020: जॉब के लिहाज से मकर और कुंभ राशि की अच्छी स्थिति, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Sep 26, 2020 | 06:01 IST

आज का राशिफल 26 सितंबर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में रहने वाले हैं और इसके साथ मकर राशि और कुंभ राशि के जातक जॉब में तरक्की करेंगे।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 26 September
मुख्य बातें
  • 26 सितंबर को मकर राशि में रहने वाले हैं चंद्रमा
  • स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे मिथुन और तुला राशि के जातक
  • वृश्चिक राशि के लोगों को विवादों से दूर रहने की सलाह

आज का राशिफल 26 सितंबर 2020 (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर तथा कुंभ राशि के जातक जाँब में प्रगति करेंगे। आज मिथुन व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृश्चिक राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। सिंह व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आइये अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज का दिन मंगलमय है।उत्साह व उमंग से भरा दिवस रहेगा। व्यवसाय में उन्नति का समय है।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन हो सकता है।पीला रंग शुभ है।

वृष- आज व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जाँब में अपने कार्यों से सफलता मिलेगी।पीला व सफेद रंग शुभ है। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन- बहुत दिनों से संकल्पित कोई धार्मिक कार्य पूर्ण होगा।आय प्राप्ति में वृद्धि हो सकती है। आध्यात्मिकता से मन हर्षित रहेगा। हरा रंग शुभ है।

कर्क- आज का दिवस चन्द्रमा का प्रभाव मंगलकारी है।प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य को पूर्ण कराने में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

सिंह- सूर्य व चन्द्र गोचर अनुकूल है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलताओं भरा है। शिक्षा में प्रगति है। राजनीतिज्ञों से लाभ मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

कन्या- आपका मधुर व्यवहार व आकर्षक वाणी मैनेजमेंट स्किल में बहुत काम आती है।कई दिनों से रुका कार्य आज पूर्ण हो सकता है।जाँब में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। अन्न का दान करें।

तुला- आज का दिन थोड़े संघर्ष व मेहनत का है। व्यवसाय में सफलता का समय है।नीला रंग शुभ है।आत्मबल को बनाए रखें। शुक्र व चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें।

वृश्चिक- आज के दिन मंगल व चन्द्रमा आपके उत्साह में वृद्धि करते हुए आपका मंगल करेंगे। आप धार्मिक क्रिया कलापों के कारण  बहुत प्रसन्न रहेंगे। गेहूं का दान करें। लाल रंग शुभ है।

धनु- आज का दिन कुछ नया करने का है।गुरु व चन्द्रमा लाभान्वित करेंगे। आज जाँब में कोई विवाद मत करें। कोई पुराना कर्क राशि का मित्र आपकी सहायता करेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।

मकर- आज संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।तुला व कुंभ राशि के मित्र की सहायता से कोई कार्य बनेगा। नीला रंग शुभ है।जाँब व व्यवसाय में सफलता है।

कुम्भ- आज राजनीति में सफलता का समय है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है। धन का व्यय होगा। नीला रंग शुभ है।

मीन- आज छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष व तनाव की संभावना है। श्री सूक्त का पाठ करें। मन थोड़ा अशांत रह सकता है। नारंगी रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल