लाइव टीवी

Aaj Ka Rashifal 4 February: मीन राश‍ि वाले कर सकते हैं जॉब चेंज, विवाद से बचें धनु राशि के लोग

Updated Feb 04, 2020 | 07:15 IST

राशिफल 04 फरवरी 2020: वृष व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। अन्य राशि के जातक भी देखें अपना आज का राशिफल

Loading ...
आज का राशिफल 4 फरवरी।

आज मेष व सिंह राशि के लोग अपने कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कुम्भ के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मकर राशि के जातक वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें 04 फरवरी का मासिक राशिफल

1 मेष राशिफल- इस राशि के जातक जो राजनीति में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आईटी व मीडिया सेक्टर के लोग सफल रहेंगे। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।कर्क व मीन राशि के जातकों से लाभ होगा।

2 वृष राशिफल- आज का दिन सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद रंग शुभ है।

3 मिथुन राशिफल-  आज व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धन लाभ कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तुला व कुम्भ राशि लाभप्रद है।

4 कर्क राशिफल- इस राशि के लोग बहुत ही धार्मिक होते हैं। स्वामी चन्द्रमा आज आध्यात्म में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। आसमानी रंग शुभ है। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा।

5 सिंह राशिफल- आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। किसी मीन व धनु राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। जाँब में सफलता है।

6 कन्या राशिफल - व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। माता दुर्गा जी का आशीर्वाद लें। नीला रंग शुभ है। तुला व मिथुन राशि से लाभ सम्भव है। किसी विवाद की संभावना है। वाणी के प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें।

7 तुला राशिफल- व्यवसाय में नुकसान संभव है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। कन्या व मिथुन आपकी मित्र राशि है, इन राशियों का सहयोग लें।

8 वृश्चिक राशिफल- छात्र उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। आज व्यवसाय  में संघर्ष है। आज आप हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। मेष व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है।

9 धनु राशिफल- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के व्यय के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। मीन व सिंह राशि से लाभ होगा। आज किसी से विवाद हो सकता है। मीन राशि का सहयोग लें।

10 मकर राशिफल- भाई का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तुला एवं वृष राशि के जातक से लाभ मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। पॉलिटिक्स में शनि लाभ देंगे।

11 कुंभ राशिफल- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। कोई नया बिजनेस संबंधी कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी की एक परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12 मीन राशिफल- नए जाँब की तलाश में  सफलता मिलेगी। आज यात्रा में लापरवाही मत करें। लाल रंग शुभ है। कर्क व धनु राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। अन्न का दान करें। धन की प्राप्ति करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल