लाइव टीवी

Adhika Amavsya: क्‍या है अधिकमास की अमावस्या का महत्‍व, जानें नवरात्र से एक रात पहले के ये खास उपाय

Updated Oct 16, 2020 | 06:13 IST

Adhik Mass Amavasya Upay : अधिकमास या पुरुषोत्तम मास में आने वाली अमावास्या कई परेशानियों और दुखों करने वाली होती है। इस रात को कुछ उपाय कर आप तमाम परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

Loading ...
Adhik Mass Amavasya Upay, अधिक मास अमावस्या उपाय
मुख्य बातें
  • मानसिक और शारीरिक शांति के अमावस्या पर करें खास उपाय
  • अमावस्या के अगले दिन 17 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र
  • अधिकमास अमावास्या पर किए उपाय से कई परेशानियां दूर होती हैं

अधिकमास में पड़ने वाले हर त्योहार और व्रत का महत्व बढ़ जाता है। चार्तुमास में अधिकमास का आना भगवान पुरुषोत्तम की असीम कृपा दिलाता है। अधिकमास में भगवान विष्णु के सभी रूपों की पूजा का खास महत्व होता है। ऐसे में यदि इस मास में कोई भी धार्मिक प्रयोजन होता है तो उसमें भगवान की विशेष कृपा होती है। अमावस्या पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। इस बार दर्श अमावस्या है और इस अमावस्या पर परेशानियों से निजात पाने के लिए उपाय जरूर करने चाहिए। तो आइए जानें कौन से उपाय से क्या लाभ मिलेगा और अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

अधिक मास 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को समाप्त हो रहा है और इसी दिन आश्विन अमावस्या पड़ रही है। इसके ठीक अगले दिन 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो जाएगा।

अमावस्या इन बातों का रखें खास ध्यान

1. अमावस्या की रात सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि इस रात नकारात्मक शक्तियां हावी होती हैं।

2. सुबह देर तक सोने से बचना चाहिए और सुबह उठ कर सूर्य को जल चढ़ाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

3. विवाद और झगड़े इस दिन बिना बात ही होने लगते हैं, इसलिए कोशिश करें इस परिस्थिति से बचें। यदि घर में या घर से बाहर वाद-विवाद होता है तो इसका मतलब होता है कि पितरों की आपसे नाराजगी है।

4. मांस-मदिरा का सेवन बिलकुल भी न करें।

5. अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन के संबंध से उत्पन्न संतान जीवन में कभी भी सुखी नहीं रह पाती है।

इन उपायों से दूर करें अपने दुख और परेशानियां

  1. अधिकमास की अमावस्या पर गरीब को धन दान करें। उसे भोजन खिलाएं। इससे आपके घर में कभी धन या अन्न की कमी नहीं होगी।

  2. यदि रोग, मानसिक कष्ट आदि से परेशान है तो अमावस्या के दिन महामृत्युंजय जप जरूर करें।

  3. यदि आर्थिक संकट से जूझ रहे तो इस दिन भगवान विष्णु का नाम लेते हुए आटे की 108 छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और इसे मछलियों को खिला दें। आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी।

  4. इस दिन चीटियों को मीठा आटा खिलाएं। इससे आपके पापकर्म मिटेंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

  5. इस दिन कालसर्प दोष  से मुक्ति के लिए स्नान के बाद चांदी के बने नाग-नागिन को सफेद फूल के साथ इसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें।

  6. अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण में मौली के धागे से बनी बत्ती को घी में डाल कर दीप जलाएं। दीये में थोड़ी-सी केसर या हल्दी मिला दें। इससे आपके घर की आर्थिक दिक्कते दूर हो जाएंगी।

  7. नौकरी नहीं लग रही या बेरोजगार हैं तो एक नींबू को साफ करके सुबह से ही अपने घर के मंदिर में रख दें। फिर रात के समय इसे 7 बार बेरोजगार व्यक्ति के सिर से उतार लें और 4 बराबर भागों में काट लें। फिर एक चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें।

संभव हो तो अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए अथवा नहाने के पानी में गंगाजल मिश्रित कर स्नान करें। इस दिन हनुमान जी का पाठ भी करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल