लाइव टीवी

शिव जी के इस धाम में जल रही ज्‍वाला का रहस्‍य आज तक नहीं सुलझा सके वैज्ञानिक, जानें कहां है ये मंदिर

Updated Sep 26, 2021 | 12:07 IST

Famous Hindu Temples: हिंदू धर्म में विश्‍वास रखने वाले महज भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। यही वजह है कि दूसरे देशों में भी कई प्रमुख मंदिर हैं, जहां मुरादें पूरी होती हैं।

Loading ...
shiv temple
मुख्य बातें
  • कंबोडिया में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर
  • बांग्लादेश के एक प्राचीन मंदिर में बरसों से जल रही ज्‍वाला
  • श्रीलंका में भी है भगवान शिव का प्राचीन मंदिर

Hindu Temples in Other Countries: वैसे तो भारत को आस्‍था का केंद्र माना जाता है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि भगवान शिव के मंदिर सिर्फ यहीं नहीं बल्कि पाकिस्‍तान और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं कई मंदिर तो इतने चमत्‍कारिक हैं कि वैज्ञानिक भी आज तक इनका रहस्‍य सुलझा नहीं पाए हैं। आज हम आपको दूसरे देशों में मौजूद हिंदू धर्म के ऐसे ही खास मंदिरों के बारे में बताएंगे। 

बांग्‍लादेश में मौजूद है शिव जी का चमत्‍कारिक मंदिर 

बांग्लादेश में भगवान शिव का एक मंदिर है जहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। इसका एक कारण आस्था है और दूसरा यहां जलती हुई ज्वाला। इस मंदिर का नाम  'अग्निकुंड महादेव मंदिर है। यह महादेव का प्राचीन मंदिर है जो चिट्टागांव में स्थित है। यह मंदिर पूरी दुनिया में आश्चर्य का केंद्र भी बना हुआ है। बताया जाता है कि यहां मौजूद अग्निकुंड में आग की ज्वाला बरसों से जल रही है। इसे कोई बुझा नहीं सका है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक कोई भी पुरातत्वविद इस आग के स्रोत का पता नहीं लगा पाया है। बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने अग्निकुंड महादेव मंदिर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसे देखकर लोग हैरान हैं। बहुत से लोगों ने तस्‍वी पर हर हर महादेव लिखा हुआ है। 

श्रीलंका में हैं विशालकाय मंदिर 

श्रीलंका में भी हिंदू धर्म का प्राचीन मंदिर है। इसका नाम मुन्नेस्वरम मंदिर है। इसकी स्थापना 12वीं सदी में कम्बुज के राजा सूर्यवर्मा द्वारा की गई थी। इस मंदिर की चौड़ाई 650 फुट और लंबाई ढाई मील है। मंदिर में हर साल आपको लाखों की संख्या में श्रद्धालु दिखाई देंगे। अंकोरवाट मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में गिना जाता है। ये मंदिर इतना बड़ा है कि इसके परिसर में आपको 5 और मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

कंबोडिया के इस मंदिर में पूजे जाते हैं विष्‍णु जी 

भारत को मंदिरों का देश माना जाता है लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर भारत में नहीं बल्कि कंबोडिया में स्थित है। वहां भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्‍यता है कि यहां जो भी सच्‍चे मन से कुछ भी मांगता है उसकी मुराद जरूर पूरी होती है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल