लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 04 जून 2022: तिल का दान करें 09 अंक के जातक, 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है

Updated Jun 03, 2022 | 16:04 IST

Ank rashifal, Today Numerology 04 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 04 जून का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है।
  • 06 अंक वाले नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
  • जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 04 जून 2022: आज 04 जून 2022 है। 04 का अंक आत्मबल,धर्म, शिक्षा व मैथेमेटिक्स ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तार्किक, शुभ व मंगलकारी व राहु का प्रतीक होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 04-06-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 04,05 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 04 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में सूर्य व केतु प्रगति देंगे। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु बोन सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा 04 जून का दिन, पढ़ें राशिफल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 05 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03 
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु, राहु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 का स्वामीग्रह  केतु बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में केतु व राहु से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: शनिवार के दिन शनिदेव के इन मंत्रों का करें जाप, नहीं भटकेगी आसपास मौत, घर आएगी सुख समृद्धि

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- शुक्र व केतु का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। राहु व शनि बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल