लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 06 फरवरी 2022: नौकरी के मामले में अच्छा है 06 और 08 अंक वालों का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 05, 2022 | 14:20 IST

Ank rashifal, Today Numerology 06 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार वार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 06 फरवरी का दिन?

Loading ...
06 फरवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों को नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
  • 06 अंक वालों की जॉब में प्रोग्रेस की संभावना है।
  • पढ़ें रविवार का अंकफल और जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का अंकफल, 06 फरवरी 2022: आज 06 फरवरी 2022 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव व संपन्नता का कारक है। 06 का स्वामी शुक्र है। 06-02-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। भाग्यअंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05, 07 तथा 08 हैं। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध बुद्धि, आत्मबल व यश का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

06 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व बुध का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 05 व जन्मांक 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शुक्र का सपोर्ट है।जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- शुक्र व बुध मित्र हैं। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-बुध स्किन विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी नए डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 05 व 06 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- शुक्र स्वास्थ्य सुख में बाधा दे सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी भी शुक्र है। भाग्यस्वामी बुध है। आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
 जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में बुध व केतु का प्रभाव तेज सफलता  दे सकता है। जॉब में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को भाग्य स्वामीग्रह बुध व आज का अंकस्वामी शुक्र नई दिशा देंगे। जॉब में शुक्र व मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- बुध स्किन विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल