लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 10 जून 2022: स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें 04 अंक वाले, पढ़ें अंकफल

Updated Jun 09, 2022 | 14:23 IST

Ank rashifal, Today Numerology 10 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 10 जून का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों को व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
  • 06 अंक वाले श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 10 जून 2022: आज 10 जून 2022 है। 10 का संयुक्त अंक सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी सूर्य है। 10-06-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व्यय, न्याय, ज्ञान,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें 10 जून का राशिफल

पढ़ें अपना 10 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व राहु का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक -01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक04 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी राहु व अंक स्वामी शुक्र व सूर्य का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व राहु कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में नामांक 06 के मित्र की सहायता से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन कैसे हो सकते हैं आप मालामाल, अपनाएं ये अचूक उपाय

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व राहु नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी राहु व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र या हड्डी विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल