लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 14 मई 2022: श्री सूक्त का पाठ करें 04 अंक के लोग, पढ़ें अपना अंकफल

Updated May 13, 2022 | 16:40 IST

Ank rashifal, Today Numerology 14 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 14 मई का दिन?

Loading ...
Aaj ka Rashifal 14 May 2022
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों को उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
  • श्री सूक्त का पाठ करें 04 अंक के जातक।
  • तनाव से बचें 07 अंक वाले लोग।

आज का अंकफल, 14 मई 2022: आज 14 मई 2022 है। 14 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 01सूर्य व 04 राहु का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है।यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। 05 का स्वामी बुध है। आज 14-05-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी केतु है। शुक्र शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: पढ़ें अपना 14 मई का राशिफल, जानें कैसा रहेगा दिन

पढ़ें अपना 14 मई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03  
जॉब व व्यवसाय- नामांक 04 व 08 का व्यक्ति आपको भविष्य में जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में भाग्य स्वामी केतु का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 07 के उच्चाधिकारियों से जल्द लाभान्वित होंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व शुक्र जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में राहु व भाग्यस्वामी केतु के कारण किसी उच्चाधिकारी से बहुत जल्द लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-जॉब में सफलता का मार्ग प्रशस्त होने ही वाला है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- केतु व शुक्र  तनाव दे सकता है। व्यवसाय में अंक 05 व 08 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा।         स्वास्थ्य -स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में जन्मांक 05 या नामांक 07 के अधिकारियों का सहयोग जल्द प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में इस अंक का स्वामी केतु व दिनांक स्वामी बुध के सहयोग से जल्द पद में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी नवीन कार्य से प्रगति है।
स्वास्थ्य- तनाव से बचें।

ये भी पढ़ें: शनिवार के दिन इन वस्तुओं की न करें खरीददारी, झेलना पड़ सकता है नुकसान

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- शनि व भाग्य स्वामी केतु बहुत जल्द जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं । व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- बुध व केतु नस रोग से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी केतु व अंक स्वामी मंगल व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार की सम्भावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल