लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 19 जून 2022: 06 अंक वालों के लिए सफलता का दिन है, सेहत का ध्यान रखें 03 अंक वाले

Updated Jun 18, 2022 | 14:59 IST

Ank rashifal, Today Numerology 19 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार रविवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 19 जून का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • उड़द का दान करें 09 अंक के जातक।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 19 जून 2022: आज 19 जून 2022 है। 19 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आर्थिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह भौतिक सफलता का सन्युक्त अंक है। इसमें अंक 01 सूर्य व 09 मंगल का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-06-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: सूर्यदेव का व्रत करने से दूर होती हैं बीमारियां, देखें पूजा विधि

पढ़ें अपना 19 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व भाग्य स्वामी राहु मित्र नहीं हैं।सूर्य आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस है। अंकस्वामी चंद्रमा व भाग्यस्वामी राहु मित्र नहीं हैं। नामांक 04 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की संभावना है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 02 व व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में अंकस्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी राहु का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय-जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-  आज के दिन  शनि व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। गुरु व राहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 व 04 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग दे सकता है। उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल