लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 20 अप्रैल 2022: 06 अंक वाले बीपी के मरीज रखें सेहत का ख्याल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Apr 19, 2022 | 14:16 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 20 अप्रैल का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों को नेत्र व उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
  • स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे 05 अंक के जातक।
  • 09 अंक वाले जॉब को नई दिशा देंगे।

आज का अंकफल, 20 अप्रैल 2022: आज 20 अप्रैल 2022 है। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है। आज 20-04-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु, चन्द्रमा व मंगल का परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु विद्या, धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 20 अप्रैल 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य व गुरु मित्र हैं। नामांक 03 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र व उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: भगवान विष्णु जी की उपासना करें मकर के जातक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 20 अप्रैल का दिन

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 09 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- अंक 02 के स्वामीग्रह चन्द्रमा व गुरु का सपोर्ट जॉब के लिए प्रगति का है। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर व श्वांश विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रगति का संकेत है। अंक 03 का स्वामी गुरु जॉब में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 02 व 09 के नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व आरंभ करें। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: बुधवार को नहीं खानी चाह‍िए साबुत मूंग की दाल, जानें वार अनुसार लाल क‍िताब के उपाय

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक 01 व 09 की सहायता से प्रमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। कोई नया बिजनेस  प्रस्ताव मिल सकता है। शनि व चन्द्रमा जॉब में परिवर्तन की स्थितियां दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिये तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में मंगल व गुरु लाभ दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य- गुरु स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल