लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 22 फरवरी 2022: उदर विकार से हो सकता कष्ट, जन्मांक 03 वाले जातक करें ये उपाय

Updated Feb 21, 2022 | 14:56 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 February 2022: 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।

Loading ...
Aaj ka Ankfal
मुख्य बातें
  • जन्मांक 02- जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है।
  • जन्मांक 03- गुरू जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं।
  • जन्मांक 05- व्यवसाय में नामांक 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।

आज का अंकफल, 22 फरवरी 2022: आज 22 फरवरी 2022 है। 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी ग्रह राहु है। आज 22-02-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरू है। राहु, शनि व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 04 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व राहु मित्र नहीं हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें।

जन्मांक 02- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरू अंक व भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। गुरू के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 04- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक भी 03 है। आज व्यवसाय में शुक्र व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी व श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्नोफीलिया के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,राहु व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। राहु व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

जन्मांक 09- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु, गुरु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 व 04 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल