लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 24 फरवरी 2022: स्वास्थ्य में सुधार के लिए बजरंगबाण का पाठ करें 04 अंक वाले, पढ़ें गुरुवार का अंकफल

Updated Feb 23, 2022 | 15:01 IST

Ank rashifal, Today Numerology 24 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 24 फरवरी का दिन?

Loading ...
24 फरवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार के लिए बजरंगबाण का पाठ करें 04 अंक वाले।
  • 08 अंक वालों को जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

आज का अंकफल, 24 फरवरी 2022: आज 24 फरवरी 2022 है। 24 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष देता है। यह वैभव व कर्मयोग का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 24-02-2022 का भाग्यांक भी 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। शुक्र, शनि व बुध आपस में परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 07 हैं। भाग्यांक 05 आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 24 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today:  जन्मांक 01
शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 05 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र व उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर व नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 06 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।

Also Read: भक्‍तों के कष्‍ट हरने वाले हैं साईं बाबा, कृपा के ल‍िए पढ़ें साईं चालीसा ह‍िंदी में

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक 05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Also Read: गुरुवार के दिन साईं बाबा के इन 8 मंत्रों का करें जाप, शीघ्र पूरे होंगे अपेक्षित काम!

Ank rashifal today:  जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व शुक्र कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 03 तथा 05 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल व बुध उदर या स्किन विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल