लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 24 मई 2022: जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी 02 अंक के जातक, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated May 23, 2022 | 21:09 IST

Ank rashifal, Today Numerology 24 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 24 मई का दिन?

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal 24 May 2022
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।
  • 04 अंक वाले स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  • स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें 07 अंक वाले लोग।

आज का अंकफल, 24 मई 2022: आज 24 मई 2022 है। 24 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष देता है।यह वैभव व कर्मयोग का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 24-05-2022 का भाग्यांक  08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध आपस में परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 07 हैं। भाग्यांक 08 न्याय, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

पढ़ें अपना 24 मई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शनि का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03 
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 05 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक08 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व शनि कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 06 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है। मसूर व गुड़ का दान करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल