लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 25 मार्च 2022: 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Updated Mar 24, 2022 | 15:21 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 25 मार्च का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 04 अंक वालों का स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
  • 06 अंक वाले शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • जॉब को लेकर खुश रहेंगे 09 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 25 मार्च 2022: आज 25 मार्च 2022 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 25-03-2022का भाग्यांक भी 07 रहेगा। बुध शुक्र, शनि, केतु व राहु परम मित्र हैं। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Also Read: जीवन में मिलता है अचानक धोखा? ये है राहु के खराब होने के 25 लक्षण

पढ़ें 25 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। चन्द्रमा व केतु का प्रभाव रहेगा। नामांक 07 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- मंगल व केतु उदर विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 व 07 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Also Read: पढ़ें 25 मार्च का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी केतु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- मंगल इस अंक का व केतु भाग्य स्वामी  है। व्यवसाय में मंगल व केतु के साथ मित्र गुरु का भी सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल