लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 28 जून 2022: 05 अंक वालों की नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Jun 27, 2022 | 16:08 IST

Ank rashifal, Today Numerology 28 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 28 जून का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • तिल व उड़द का दान करें 01 अंक के जातक।
  • 03 अंक वालों को उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 28 जून 2022: आज 28 जून 2022 है। 28 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा मन व धर्म तथा 08 विधि ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक  आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। आज 28-06-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। राहु, शनि व शुक्र का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 28 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व राहु का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश या नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। तिल व उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 01 व 04 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 आईटी व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र,राहु व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 04 के उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में केतु व राहु का प्रभाव संघर्ष का है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी व शुगर
के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व राहु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। गुरु व चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय में  राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 05 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल