लाइव टीवी

अंकज्योतिष 01 जुलाई 2020: 01 अंक वालों को व्‍यवसाय में होगा लाभ, 04 अंक वालों की सेहत हो सकती है खराब

Updated Jul 01, 2020 | 06:02 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 01 जुलाई है। 01 का अंक बहुत ही शुभ होता है। ईश्वर के बहुत सन्निकट यह अंक धर्म व आध्यात्म का प्रतीक है।

Loading ...
Ank Rashifal
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों को आय में म‍िलेगी सफलता
  • 03 अंक वाले करें अन्‍न का दान
  • 07 अंक वालों आर्थ‍िक हालत सुधरेगी

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 01 जुलाई है। 01 का अंक बहुत ही शुभ होता है। ईश्वर के बहुत सन्निकट यह अंक धर्म व आध्यात्म का प्रतीक है। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है।यह अंक 03, 09 तथा 02 का मित्र अंक है।अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। 

यहां पढ़ें 01 जुलाई का अंकफल

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक 03
आर्थिक स्थिति व जॉब --आज सूर्य जॉब में सफलता प्रदान करेगा। व्यवसाय में लाभ है। गायत्री मंत्र पढ़ें।
स्वास्थ्य सुख--आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब प्राप्ति में अंक 03 यानी गुरु के अंक का सहयोग रहेगा। आय प्राप्ति में सफलता मिलेगी। 
स्वास्थ्य सुख-- श्वांश रोग की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग--सफेद व लाल

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक 02
आर्थिक स्थिति व जॉब--गुरु व सूर्य जॉब में उन्नति दे सकते हैं। व्यवसाय में अंक 05 का सपोर्ट मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य से समस्या आ सकती है। अन्न दान करें।                       
शुभ रंग- पीला

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 04 का प्रभाव उन्नति देगा। जॉब में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य-  हेल्थ से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।
शुभ रंग--नीला

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय को लेकर थोड़ी चिंता की बात  है। जॉब वालों के लिए आज का समय बेहतर रहेगा।                                 
स्वास्थ्य--स्वास्थ्य सुख में बाधा है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग-- हरा

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय  में सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा।
स्वास्थ्य सुख-- उदर विकार की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब--  आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जॉब में परिवर्तन का प्रयास अब प्रारम्भ कर दें।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग---हरा

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व शनि का प्रभाव आज व्यवसाय में थोड़ा नुकसान दे सकता है
स्वास्थ्य सुख-- शनि हड्डी रोग से परेशानी हो सकता है।
शुभ रंग--हरा

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व मंगल मित्र हैं। मंगल आत्मबल में वृद्धि करेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- --स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग--लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल