लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 25 अप्रैल, 2021: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी, एसिडिटी जनित विकार की आशंका

Updated Apr 25, 2021 | 06:00 IST

25 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 25 अप्रैल 2021 है। 25 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।

Loading ...
Ank Rashifal 25 April

25 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 25 अप्रैल 2021 है। 25 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।  अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। आज 25-04-2021का भाग्यांक भी 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। केतु शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 4,5 तथा 8 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01
शुभ अंक 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- हड्डी सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।

जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 04
शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05 
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06 
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। बुध व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व केतु  का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल