लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 02 मार्च, 2021: 06 अंक वालों को नौकरी में मिलेगी प्रगति, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Mar 02, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 02 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 02 March 2021
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों के व्यवसाय में आज उन्नति है।
  • स्वास्थ्य सुख उत्तम है 05 अंक के जातकों के लिए।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

अंक राशिफल 02 मार्च​: आज 02 मार्च 2021 है। आज 02-03-2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 02 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09  
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी सूर्य व आज का अंक स्वामी चन्द्रमा का प्रभाव आपको जॉब व व्यवसाय में बड़ी उपलब्धि दे सकता है। व्यवसाय में सूर्य कोई नया कार्य दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में किसी नए उत्तरदायित्व को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व सूर्य जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय में चन्द्रमा कोई नवीन कार्य दे सकता है। अंक 01 व 02 का सहयोग मीडिया व मैनेजमेंट जॉब में नवीन उत्तरदायित्व भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में भाग्य स्वामी सूर्य व चन्द्रमा प्रोग्रेस दे सकता है। व्यवसाय में कोई नवीन बिजनेस डील होने का संकेत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।          

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- सूर्य जॉब में एकाएक कोई नवीन पद दे सकता है। व्यवसाय में राहु नवीन कार्य का प्रवेश दे सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति करेंगे। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व अंक स्वामी शुक्र जॉब में प्रगति देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में केतु व चन्द्रमा के प्रभाव से तनाव मिल  सकता है। व्यवसाय में सूर्य प्रतिष्ठा दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शनि व आज का भाग्यस्वामी सूर्य आपके लिए हितकर है। जॉब में शनि व चन्द्रमा का सहयोग प्रगतिकारक है।
स्वास्थ्य- शुगर के रोगियों को परेशानी हो सकती है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय-सूर्य जॉब में आपके कार्यो को विस्तार देंगे।व्यवसाय को लेकर चन्द्रमा उत्साह देगा।
स्वास्थ्य- मंगल व चन्द्रमा का प्रभाव उदर रोग से कष्ट दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल