लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 11 मार्च, 2021: 01 और 02 अंक वालों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, पढ़ें अंक राशिफल

Updated Mar 11, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 11 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 11 March 2021
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों को श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।
  • 05 अंक वालों की जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।
  • व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं 09 अंक वाले।

अंक राशिफल 11 मार्च​: आज 11 मार्च 2021 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी है। यह संयुक्त अंक सफलता व तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज 11-03-2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 11 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01 
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व भाग्यांक स्वामी सूर्य का प्रभाव आपको जॉब व व्यवसाय में अचानक कोई बड़ी सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व सूर्य जॉब में पद परिवर्तन देंगे। व्यवसाय में चन्द्रमा बड़ी सफलता दे सकता है। अंक 02 व भाग्यांक 01 का सहयोग जॉब में नवीन उत्तरदायित्व भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा शीत जनित रोग से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में भाग्य स्वामी सूर्य व बुध बड़ी सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर  है।           

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व बुध व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता दे सकता है। जॉब में अंक 01 के सपोर्ट से प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट संभावित है।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में जन्म अंक 02 की सहायता से प्रगति करेंगे। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व अंक स्वामी शुक्र व्यवसाय में शुभ लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में सूर्य व केतु के प्रभाव से कोई नुकसान मिल सकता है। जॉब में सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन एलर्जी को लेकर सचेत रहें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शनि व आज का भाग्यस्वामी सूर्य है। जॉब के लिए प्रोग्रेस का समय है। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब  को विस्तार देंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सूर्य व मंगल का सपोर्ट है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल