लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 11 अक्टूबर, 2020: पढ़िए अपना आज का अंकफल, 06 अंक वालों के काम में लाभ के संकेत

Updated Oct 11, 2020 | 06:26 IST

Ank rashifal, Today Numerology 11 October 2020: अंकज्योतिष के नियमानुसार जो व्यक्ति जिस दिनांक को जन्म लेता है, वही उनका जन्मांक होता है ,यह अंक 01 से 09 के मध्य में हो सकता है।

Loading ...
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 11 October 2020
मुख्य बातें
  • व्यक्ति के जन्म के दिन और तिथि के अनुसार होता है उसका जन्मांक
  • 01 जन्मांक वाले लोगों को जॉब के कार्यों में रहेगा दबाव
  • 03 अंक वालों को गुरु व चन्द्रमा जॉब में देंगे उन्नति

अंक राशिफल 11 अक्टूबर​: आज 11 अक्टूबर है। 11 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 01 दो बार आया है। 01 का स्वामी सूर्य है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भग्यांक 07 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 07 का स्वामी केतु है।

गुरु चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 11 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-02  
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। जॉब में कार्यों का दबाव रहेगा।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

अंक राशिफल- जन्मांक 02
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। कुछ नए व्यवसाय को लेकर एक नई जिज्ञासा रहेगी।
स्वास्थ्य--कफ जनित रोग से समस्या आ सकती है।

अंक राशिफल- जन्मांक 03
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी मिल सकती है। अंक 02 व भाग्यांक 07 का सहयोग जॉब में नवीन पद भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य-- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

अंक राशिफल- जन्मांक 04
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति व लाभ का संकेत है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

अंक राशिफल- जन्मांक 05
शुभ अंक-03 व 08
जॉब व व्यवसाय-  केतु कार्यों में बाधा दे सकता है।उड़द का दान कर सकते हैं। व्यवसाय में अंक 07 व 02 से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य-चन्द्रमा व केतु कफ से विकार दे सकता है।

अंक राशिफल- जन्मांक 06
शुभ अंक-02 व 07
जॉब व व्यवसाय- विधि व प्रबंधन फील्ड के जॉब में बुध व केतु का सहयोग लाभ देगा। भाग्यांक 07 कम्प्यूटर व कांस्ट्रक्शन फील्ड के व्यवसाइयों को लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

अंक राशिफल- जन्मांक 07
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-- जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है।अन्न दान करें।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

अंक राशिफल- जन्मांक 08
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय--शनि व केतु व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं । जॉब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य- शनि श्वांश के रोगियों को परेशान कर सकता है।हनुमानबाहुक का पाठ करें।

अंक राशिफल- जन्मांक 09
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- मंगल व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। केतु एकाएक व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ विकार की सम्भावना रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल