लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 13 मार्च, 2021: 03 अंक वालों को मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Mar 13, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 13 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 13 March 2021
मुख्य बातें
  • 02 अंक के जातक नेत्र रोग की समस्या से रह सकते हैं परेशान।
  • व्यवसाय में अपने कार्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे 05 अंक वाले।
  • जानें क्या कहता है आपका 13 मार्च का अंकफल।

अंक राशिफल 13 मार्च​: आज 13 मार्च 2021 है। 13 का अंक थोड़ा संघर्ष देता है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी देर में सफलता देता है। यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। 04 का स्वामी ग्रह राहु है। 13-03-2021 का भाग्यांक 03 हुआ। अंक 03 का स्वामी गुरु है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 02 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 13 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01 
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में गुरु व सूर्य का प्रभाव बड़ा लाभ दे सकता है। जॉब में अपने कार्य को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। जन्म अंक 04 वाले अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर समय है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 02 
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में भाग्यांक 03 कोई नया बिजनेस डील देगा। आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले लाभ में रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 03 
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में भाग्य स्वामी गुरु प्रोमोशन का लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय में अंक 09 की सहायता से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में स्किन रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी नवीन पद को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05 
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-- आज जॉब में उन्नति है। व्यवसाय में अपने कार्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग दे सकता है।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- बैंकिंग व मीडिया सेक्टर के लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में अंक 01 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर राहु तनाव दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब से सम्बद्ध लोग नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व राहु व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में गुरु किसी नवीन उच्च पद का दायित्व  दिलवा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहु व मंगल अचानक कोई बड़ा लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल