लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 16 मार्च, 2021: 06 अंक वालों के व्यवसाय में लाभ के संकेत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Mar 16, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 16 March 2021
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों के लिए जॉब में किसी बात को लेकर तनाव की संभावना है।
  • पेट की समस्या से परेशान रह सकते हैं 09 अंक के लोग।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

अंक राशिफल 16 मार्च​: आज 16 मार्च 2021 है। 16 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 07 जैसा बिहैव करेगा। 16-03-2021 का भाग्यांक 06 हुआ। अंक 06 यानी शुक्र से प्रभावित है। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। अंक07 का स्वामीग्रह केतु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है। आज अंक 07 का मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 16 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज शुक्र व केतु व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। जॉब में किसी बात को लेकर तनाव की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अंक 07 का सपोर्ट है। शुक्र व अंक स्वामी चन्द्रमा अनकूल है। चन्द्रमा व केतु के प्रभाव से जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति बन सकती है ।
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा कफ से संबंधित रोग दे सकता है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व शुक्र का प्रभाव जॉब में शुभ परिणाम देगा। व्यवसाय में अंक 06 व 07 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- पीला 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 06 व 07 के भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। जॉब में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख शानदार है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में भी प्रगति है। 
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में शुक्र नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ संभावित है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आपके बाँस आपके कार्य से खुश रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर आज प्रयास हो सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर शनि व केतु का सपोर्ट प्रोन्नति दे सकता है। व्यवसाय में अंक 04 व 06 का प्रभाव बहुत बेहतर  है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व मंगल व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट दे सकते हैं। मंगल व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में पद परिवर्तन करा सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर मंगल उदर रोग से परेशानी दे सकता है। मसूर का दान करें।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल