लाइव टीवी

अंकज्योतिष 17 जून 2020: 03 अंक वाले जॉब संबंधित निर्णय जल्दबाजी में ना लें, तनाव से बचें इस अंक के लोग

Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 17 जून
Updated Jun 17, 2020 | 06:10 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 17 जून का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 17 जूनAaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 17 जून
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 17 जून
मुख्य बातें
  • 06 अंक वालों के मैनेजमेंट स्किल में वृद्धि करेंगे
  • 08 अंक वालों का आज का दिन बहुत ही अच्छा है
  • भगवान शिव का ध्यान करते रहें 02 अंक वाले

Aaj ka ank Rashifal (Numerology):  आज 17 जून है। 17 का संयुक्त अंक संघर्ष के बाद सफलता के स्वाद का है। 17 का अंक सफलता व धन संग्रह का है। यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है।  शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 04 तथा 05 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 06 व 07 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। यह अंक शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल, तेल इत्यादि के दान से शुभ फल  प्रदान करना शुरू कर देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव--

पढ़ें अपना 17 जून का अंकफल

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब --आज शनि व सूर्य जॉब में संघर्ष दे सकते हैं। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में उन्नति के लिए तिल का दान करें।
स्वास्थ्य सुख- अंक 8 का प्रभाव 01 पर बहुत बेहतर नहीं रहेगा।  हेल्थ में प्रॉब्लम आ सकती है। बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब-चन्द्रमा व शनि जॉब में संघर्ष दे सकते हैं। भगवान शिव का ध्यान करते रहें।
स्वास्थ्य सुख-स्वास्थ्य सुख उत्तम है लेकिन चन्द्रमा कफ सम्बन्धित रोग दे सकता है।
शुभ रंग-सफेद

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में परिवर्तन सम्बन्धित कोई भी निर्णय जल्दी में न लें।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- पीला

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में उन्नति है। जॉब में प्रमोशन के रास्ते बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकती है। शुगर से प्रॉब्लम हो सकती है। उड़द का दान करें।
शुभ रंग-नीला
        
जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  06
आर्थिक स्थिति व जॉब- संघर्ष के बाद ही हर कार्य बनेंगे।                                    
स्वास्थ्य - तनाव से बचें। योग व ध्यान करें।
शुभ रंग- हरा

        
जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब-बुध व शनि मैनेजमेंट स्किल में वृद्धि करेंगे।
स्वास्थ्य सुख-स्वास्थ्य सुख मध्यम है। हरे वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग- नीला


        
जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में प्रगति होगी। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद
        
जन्मांक 08
आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि आपके अनुकूल है। आज का दिन बहुत ही अच्छा है।
स्वास्थ्य सुख-आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग-आसमानी व नीला

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व शनि उन्नति देंगे।
स्वास्थ्य सुख- मंगल रक्त जनित रोग दे सकता है। लाल फल का दान करें।
शुभ रंग-लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल