लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 अक्टूबर, 2020: 02 अंक के लोगों को होगी आय की प्राप्ति, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Oct 21, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 21 october 2020
मुख्य बातें
  • पेट की समस्या से परेशान रह सकते हैं 02 अंक वाले।
  • श्री सूक्त का पाठ करें 04 अंक के जातक।
  • 07 अंक वाले लोगों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर।

अंक राशिफल 21 अक्टूबर​: आज 21 अक्टूबर है। 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। 21 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 3 यानी स्वामी गुरु के जैसा ही कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 08 होगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। 08 का स्वामी शनि है। गुरु का मित्र ग्रह चन्द्रमा व सूर्य है। अंक 09 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 21 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व शनि व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष प्रदान करेंगे। सूर्य उपासना करें। गुरु धन आगमन देंगे।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग  से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व शनि जॉब में उन्नति देंगे। चन्द्रमा व गुरु आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा व आय प्राप्ति के नए स्रोत बना सकता है। 
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व गुरु व्यवसाय में अकस्मात धन का आगमन कराएगा। आईटी व मीडिया तथा मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा का सहयोग भविष्य में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 01 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन व्यवसाय में उन्नति का है। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब व व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिवस है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। 
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शनि व्यवसाय में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोगों से बचें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्य स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी केतु है। जॉब व व्यवसाय में लाभ है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। 
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में अंक 01 व 04 का सहयोग मिल सकता है। रियल स्टेट,लोहे व इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में सफलता की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02 
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में गुरु धन, शनि कोई नया कार्य व मंगल आत्मबल देंगे। मंगल व शनि का प्रभाव आपको जॉब को लेकर खुशहाली दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल