लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 25 नवंबर, 2020: नौकरी के मामले में 08 अंक वालों का दिन है अच्छा, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Nov 25, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 25 November 2020
मुख्य बातें
  • आज आज नेत्र रोग से परेशान रह सकते हैं 01 अंक वाले लोग।
  • 04 अंक के लोग करें हनुमानबाहुक का पाठ।
  • 08 अंक के लोगों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन।

अंक राशिफल 25 नवंबर​: आज 25 नवंबर है। 25 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 04 हुआ। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। केतु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 07 का मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 25 नवंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व राहु व्यवसाय में नुकसान दे सकते हैं। आईटी व मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज अंक 04 का सपोर्ट है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में किसी नए डील से लाभ की स्थिति होगी ।
स्वास्थ्य सुख- राहु हड्डी से संबंधित रोग दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व केतु का प्रभाव आज व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में अंक 03 व 06 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 04 व 07 से सफलता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया फील्ड से जुड़े जातक जॉब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में कमी आ सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर एक नयी आशा जुड़ेगी तथा आज किसी नए बिजनेस डील से लाभ है। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए।
शुभ रंग- नीला 

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में केतु प्रोन्नति दे सकता है। जॉब में शुक्र व केतु नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में किसी नवीन कार्य का शुभारंभ हो सकता है।   
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर शनि व राहु का सपोर्ट एक नया आशा  दे सकता है। जॉब में केतु प्रोमोशन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- राहु व मंगल व्यवसाय में परेशानी देंगे। मीडिया व आईटी फील्ड से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे       स्वास्थ्य सुख- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल