लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 6 फरवरी, 2021: जन्म के दिन पता चलता है जन्मांक, जानिए अपना आज का अंकफल

Updated Feb 06, 2021 | 04:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 6 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं, वही आपका जन्मांक होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, शनिवार का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish Rashifal 6 February 2021
मुख्य बातें
  • 06 का अंक होता है बहुत ही शुभ और मंगलकारी।
  • स्वामी ग्रह शुक्र है वैभव का कारक ग्रह।
  • जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

अंक राशिफल 6 फरवरी 2021आज 06 फरवरी 2021है। 06 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र वैभव का कारक ग्रह है। शुक्र शनि व बुध का मित्र ग्रह है। आज का भाग्यांक 04 होगा। 04 का स्वामी राहु है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा है। अंक 05 व 08 के साथ अंक 06 की पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 6 फरवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक- 01
आज का शुभ अंक---02 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब --आज सूर्य व शुक्र व्यवसाय में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। जाँब में गुरु व राहु
तनाव दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख--आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक02
आज का शुभ अंक--03 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में शुक्र व राहु का सपोर्ट है। आज व्यवसाय को लेकर लाभान्वित रहेंगे।  स्वास्थ्य सुख--राहु हड्डी रोग दे सकता है।
शुभ रंग-- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-01 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब-- राहु व शुक्र का प्रभाव जाँब में उन्नति प्रदान करेगा।व्यवसाय में अंक 04 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ से आज परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-06 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 03 व 05 से प्रोन्नति मिलेगी। गुरु व राहु जाँब में परिवर्तन का विचार दे सकता है।अंक 09 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग--नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-07 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। जाँब में उन्नति है।
स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग--पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-04 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब- आज का भाग्यांक 04 जाँब में सफलता देगा। व्यवसाय में लाभ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख-- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब--व्यवसाय में लाभ सम्भव  है। जाँब में अंक 01 व 03 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--02 व 04
आर्थिक स्थिति व जाँब-इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी राहु जाँब में अचानक पद परिवर्तन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग---नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--01 व 02
आर्थिक स्थिति व जाँब--  व्यवसाय में संघर्ष है। जाँब में प्रगति है। 
स्वास्थ्य सुख- मंगल व राहु तनाव दे सकते हैं।
शुभ रंग--नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल