लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 23 जनवरी 2022: जन्मांक 01 वालों की जॉब में प्रगति का योग, जानें क्‍या कहता है आपका अंकफल

23 जनवरी 2022 का अंकफल
Updated Jan 22, 2022 | 14:34 IST

Ank rashifal, Today Numerology 23 January 2022: आज 23-01-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Loading ...
23 जनवरी 2022 का अंकफल 23 जनवरी 2022 का अंकफल
23 जनवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • जन्मांक 02: जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी।
  • जन्मांक 03: नामांक 03 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
  • जन्मांक 04- व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से शुभ लाभ है।

आज का अंकफल, 23 जनवरी 2022: 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 23-01-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01-- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय-
जॉब व व्यवसाय में अंक 01 व 02 की हेल्प से प्रगति होगी। नामांक 03 का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु से बोन रोग से परेशानी हो सकती है। कम्बल का दान करें।

Also Read: शक्कर के दाने बना सकते हैं आपको मालामाल, एक बार जरूर आजमाएं ये उपाय

जन्मांक 02-- शुभ अंक- 01 
जॉब व व्यवसाय-
जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 05 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय-
आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी गुरु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। नामांक 03 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 04- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-
 भाग्यांक 03 आईटी, बैंकिंग व आया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-
व्यवसाय में नामांक 03 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय-
आज जॉब में कुछ नया करने का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-
जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08- शुभ अंक- 4
जॉब व व्यवसाय-
शनि इस अंक का व आज का  भाग्य स्वामी गुरु है। शनि  सपोर्टिंग हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

जन्मांक 09- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय-
व्यवसाय में भाग्यस्वामी गुरु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। गुरु के द्रव्यों चने की दाल व पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल