लाइव टीवी

अंकज्योतिष 21 अगस्त: 01 अंक वालों को जॉब में गुरु व चन्द्रमा का मिलेगा सपोर्ट, जानें अपना अंक राशिफल

Updated Aug 21, 2020 | 04:20 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 21 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

Loading ...
Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • जन्मांक 02 वालों की सेहत रहेगी अच्‍छी
  • जन्मांक 04 वालों की नौकरी में सफलता
  • जन्मांक 07 वालों के व‍िवाद की संभावना

21 अगस्त 2020 का अंकफल: आज 21 अगस्त है। 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ माना जाता है। 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का सन्युक्त प्रभाव स्थापित करते हुए वैभव व प्रसिद्धि का है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। भग्यांक 06 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु चन्द्रमा व सूर्य का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 2,3 तथा 9 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01
शुभ अंक-09 
जॉब व व्यवसाय- जॉब में गुरु व चन्द्रमा का सपोर्ट मिलेगा। सूर्य व गुरु मित्र हैं। जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
स्वास्थ्य- शीत जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में बहुत जल्द आप पदोन्नति की तरफ बढ़ रहे हैं।। चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में भी लाभ देंगे।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- गुरु व मंगल जॉब में उन्नति देंगे। अंक 04 के कारण व्यवसाय में थोड़ी परेशानी मिलेगी। 
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी रहेगी।

जन्मांक 04 
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नवीन कार्य के शुभारंभ का संकेत है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर आज थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। व्यवसाय में अंक 03 से लाभ मिलेगा। 
स्वास्थ्य- योग व ध्यान करते रहें।

जन्मांक 06
शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको प्रोत्साहन देगा। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में आज किसी विवाद की संभावना रहेगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन सफलता का है। शनि व चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों में सपोर्ट करेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।

जन्मांक 09
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय-मंगल व चन्द्रमा उत्साह वर्धन करेंगे। अंक 02 व 01 का सहयोग उन्नति देगा। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य-उदर विकार से बचें। शुद्ध भोजन करें। योग करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल