लाइव टीवी

Planet Transit April 2022: अप्रैल में इन 9 ग्रहों में परिवर्तन के बन रहे हैं खास संयोग, जानें किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव?

Planets Transit
Updated Apr 04, 2022 | 07:50 IST

April Month Rashifal: अप्रैल माह में सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस महीने सभी 9 ग्रहों की चाल बदलने वाली है। सभी ग्रह अपनी चाल बदलते हुए एक से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशि के जातको पर पड़ने वाला है।

Loading ...
Planets TransitPlanets Transit
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन
मुख्य बातें
  • अप्रैल में 9 ग्रहों के गोचर से सभी राशियों में मचेगी उथल-पुथल
  • अप्रैल में सभी 9 ग्रहों के राशि परिवर्तन का दुर्लभ संयोग
  • इस महीने ग्रह-गोचर के चाल में बड़ा बदलाव, सभी राशियों पर होगा असर

Horoscope Arpil 2022: ग्रह गोचर की दृष्टि से अप्रैल महीने में बड़ा बदलाव होने वाला है। क्योंकि इस महीने एक साथ शनि, गुरु, राहु, केतु, शुक्र, सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध सभी 9 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। एक साथ एक ही महीने में सभी ग्रहों की चाल बदलकर एक राशि से दूसरी राशि में चला जाएगा। इस परिवर्तन को बहुत खास बताया जा रहा है। सभी 9 ग्रहों के परिवर्तन को लेकर ज्योतिष का मानना है कि ये बहुत अद्भुत संयोग है और ग्रहों के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं अप्रैल में कब कौन से ग्रह का किस राशि में गोचर होगा और किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

07 अप्रैल, मंगल का राशि परिवर्तन- ग्रहों का सेनापति मंगल अप्रैल में सबसे पहले अपनी राशि बदलने वाले हैं। गुरुवार 7 अप्रैल को मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे।

पढ़ें- विघ्न-बाधाओं का अंत करती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए विधि, मंत्र और आरती

08 अप्रैल, बुध राशि परिवर्तन- मंगल के बाद बुद्धि और वाणी के देव बुध ग्रह शुक्रवार 8 अप्रैल को मीन राशि में अपनी यात्रा को विराम देकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं।

12 अप्रैल, राहु-केतु राशि परिवर्तन- शनि किसी राशि में करीब 18 महीने तक रहते हैं। 12 अप्रैल 2022 को राहु 18 साल बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। राहु का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जा राह है, इससे सभी जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। राहु के साथ केतु भी इसी दिन तुला राशि  में प्रवेश करेंगे। मौजूदा समय में केतु वृश्चिक राशि में हैं।

13 अप्रैल, गुरु राशि परिवर्तन- गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। गुरु मीन राशि के स्वामी है, ऐसे में इस राशि वाले लोगों के ऊपर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

29 अप्रैल, शनि राशि परिवर्तन- शनि ढ़ाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। फिलहाल शनि मकर राशि में हैं। 29 अप्रैल को शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के गोचर से कुछ राशि वाले शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति पाएंगे तो वहीं कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप लग जाएगा।

14 अप्रैल, सूर्य राशि परिवर्तन- सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। जिस दिन सूर्य राशि बदलते हैं उस दिन को संक्रांति कहा जाता है। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

27 अप्रैल, शुक्र राशि परिवर्तन- शुक्र का गोचर गुरु की राशि मीन में 27 अप्रैल को होगा।

9 ग्रहों के गोचर से किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

सभी 9 ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियां पर शुभ या अशुभ प्रभाव जरूर पड़ेगा। ज्योतिष की मानें तो धनु, वृषभ, मीन, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। कुंभ, मेष, कन्या और धनु राशि पर इस राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं मिथुन और सिंह राशि के जातकों पर इसका मिला जुला प्रभाव होगा।

 (डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल