लाइव टीवी

Ashadha amavasya 2021: आषाढ़ अमावस्‍या के उपाय टोटके, ऐसे दूर होंगे कालसर्प व पितृ दोष, म‍िटेगा आर्थ‍िक संकट

Updated Jul 09, 2021 | 07:16 IST

अमावस्याओं में आषाढ़ अमावस्या बेहद उत्तम मानी जाती है। इस दिन पितृ दोष निवारण और पितरों की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। कहा जाता है इस दिन ‌कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Loading ...
आषाढ़ अमावस्या के उपाय (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की आखरी तिथि को आषाढ़ अमावस्या या हलहारिणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है।
  • वर्ष 2021 में आषाढ़ अमावस्या 9 जुलाई 2021 शुक्रवार के दिन पड़ रही है।
  • धन प्राप्ति तथा पितरों की शांति के लिए आषाढ़ अमावस्या पर कुछ उपाय करना बेहद लाभदायक माना जाता है। ‌

Ashadha amavasya ke Upay Totke: आषाढ़ अमावस्या को सनातन धर्म में अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। आषाढ़ मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को आषाढ़ अमावस्या या हलहारिणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या पर कुछ उपाय करना बहुत फायदेमंद होता है। जातक इस दिन जीवन में सुख समृद्धि के लिए तथा कष्टों के निवारण के लिए विशेष उपाय करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आषाढ़ अमावस्या पर गीता का पाठ करना लाभदायक है क्योंकि इससे जीवन में आ रही सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। 

आषाढ़ 2021 की अमावस्‍या कब है, Asad Amavasya Date 2021 

इतना ही नहीं ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है। इस दिन पितृ दोष तथा कालसर्प दोष को दूर करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। इस वर्ष आषाढ़ अमावस्या 9 जुलाई शनिवार के दिन पड़ रही है। अमावस्या तिथि 9 जुलाई के दिन सुबह 05:16 पर प्रारंभ होगी और 10 जुलाई को सुबह 06:46 पर समाप्त हो जाएगी।

यहां जानें, आषाढ़ अमावस्या पर जातकों को कौन से उपाय करने चाहिए, Amavasya ka totke 

1. जीवन की सभी बाधाएं हो जाएंगी दूर

अगर आपके जीवन में परेशानियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं तो आषाढ़ अमावस्या पर आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिला दीजिए। इसके साथ चीटियों को मीठा आटा खिलाइए। यह उपाय करने से आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी तथा आर्थिक परिस्थितियों में भी सुधार आने लगेगा।

2. कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो आषाढ़ अमावस्या पर चांदी के नाग नागिन के जोड़े की पूजा किसी पवित्र नदी के किनारे कीजिए और उसे नदी के पानी में प्रवाहित कर दीजिए। इसके साथ आप कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नाग नागिन के जोड़े को खरीद कर जंगल में मुक्त कर सकते हैं।

3. ऐसे मिलेगी पितरों को शांति

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, साल में पड़ने वाली सभी अमावस्या तिथि पर गीता का पाठ करने से पितरों को शांति मिलती है। इस दिन पीपल का पेड़ लगाइए और उसकी देखरेख कीजिए।

4. घर में होगी धन की वर्षा

आषाढ़ अमावस्या पर गाय के घी का दीपक ईशान कोण में जलाएं। इस दीपक में रुई की जगह लाल धागा रखें और दीपक में केसर भी डाल दें। यह उपाय करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है।

5. ऐसे होगी पुण्य की प्राप्ति

आषाढ़ अमावस्या या हलहारिणी अमावस्या पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन बनाकर खिलाएं, ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस उपाय से सभी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल