लाइव टीवी

Astrology Jyotish Upaay: बुरे सपनों के कारण नहीं आती नींद, करें ये ज्योतिष उपाय

Updated Sep 07, 2022 | 22:57 IST

Astrology Tips: रात में सोते समय कई लोगों को बुरे और डरावने सपने आते हैं। ये सपने व्यक्ति को इतना डरा देते हैं या परेशान कर देते हैं जिससे कि वे सो नहीं पाते। ज्योतिष में इस समस्या के समाधान के बारे में बताया गया है।

Loading ...
इन ज्योतिष उपायों से बुरे और डरावने सपनों से मिलेगी मुक्ति
मुख्य बातें
  • उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर सिर करके न सोएं
  • रात में सोने से पहले जरूर धोएं हाथ-पांव
  • बुरे सपनों से मुक्ति के लिए सिरहाने रखें तीन मोरपंख

Astrology Remedies for Scary Dreams: रात को सोते समय कई लोगों को नींद में सपने आते हैं। जोकि स्वाभाविक है। ये सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के हो सकते हैं। लेकिन चिंता तब बढ़ जाती है जब व्यक्ति को रात में सोते समय हमेशा ही बुरे और डरावने सपने आते हों। इससे व्यक्ति डर जाता है और उसकी नींद खुल जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार नींद में सपने आने के कई कारण होते हैं। ये सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं।

लेकिन बुरे और डरावने सपने देखने के बाद व्यक्ति इतना डर जाता है कि वह सो नहीं पाता और इसके कारण वह तनाव में आ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष में कुछ उपायों को बारे में बताया गया है। जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Astro Tips: Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में पढ़िए मां दुर्गा की ये आरती, जानिए इसका हिंदी में अर्थ

इन उपायों से मिलेगी बुरे सपनों से मुक्ति

  • रात में यदि आपको बुरे सपने आते हैं और इस कारण नींद में कठिनाई आती है, तो आप सोने से पहले अपने हाथ पैर धोएं। फिर किसी आसन में बैठकर 108 बार इस मंत्र का जाप करें। वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विज:। तस्य स्मरणमात्रेण दु:स्वपन: सुखदो भवेत्।।
  • छोटी सी फिटकरी में बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान छिपा है। यदि आपको रात में बुरे सपने दिखाई देते हैं तो सोते समय एक काले रंग के कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी डालकर पोटली बना लें। इसे अपने सिरहाने या बिस्तर के नीचे रख दें। इससे डरावने सपने नहीं आते हैं।
  • कुछ लोगों के मन में डर बैठा रहता है और इन्हें अकारण ही अनजान भय सताते हैं। ऐसे लोगों को भी रात में सोते समय बुरे सपने दिखाई पड़ते हैं। ऐसे व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और पूजा में हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। रात को सोने से पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ करने के उपरांत ही सोना चाहिए।
  • ज्योतिष के अनुसार सोने से पहले सिरहाने के नीचे तीन मोरपंख रख दें। इसससे भी व्यक्ति को बुरे सपने नहीं आते।
  • बुरे और डरावने सपनों के कारण व्यक्ति भयभीत हो जाता है और इससे नींद में बाधा उत्पन्न होती है। यदि आप सुकून भरी नींद चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार भूलकर भी उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए।

Astro Tips: Shiv Chalisa: सोमवार के दिन करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगी शिवजी की कृपा

क्यों आते हैं बुरे व डरावने सपने

ज्योतिष ने इस बात का जिक्र किया गया है कि आखिर व्यक्ति को बुरे सपने क्यों आते हैं। बुरे सपने आने के कई कारणों में एक कारण है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह। घर पर नकारात्मक शक्तियां या नकारात्मक ऊर्जा होने से भी लोगों को बुरे सपने आते हैं। इसके अलावा कुंडली में पितृदोष होने से भी बुरे सपने आते हैं। कुछ लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं और खाने के जूठे कण को वहीं छोड़ देते हैं। इससे भी लोगों को रात में सोते समय बुरे सपने आते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल