लाइव टीवी

Basant Panchmi 2022 Special Tips: बसंत पंचमी के द‍िन नहीं करने चाह‍िए ये काम, जानें कैसे करें मां सरस्वती को प्रसन्न

Updated Feb 05, 2022 | 06:44 IST

Basant Panchmi 2022 Dos and Donots: Saraswati Puja Special Tips: बसंत पंचमी के दिन मां शारदा की पूजा करने से विद्या की प्राप्ति होती है। यहां आप बसंत पंचमी के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं यह जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Loading ...
Basant Panchami 2022 Kya Kare Kya Nahi (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • 05 फरवरी यानी आज मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा का पावन पर्व।
  • इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने से विद्या की प्राप्ति होती है।
  • बसंत पंचमी के दिन पीला वस्त्र पहनने से मां सरस्वती बेहद प्रसन्न होती हैं।

Basant Panchmi 2022 dos and Donots: बसंत पंचमी पर विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। यदि व्यक्ति मां शारदा की पूजा बसंत पंचमी के दिन श्रद्धा पूर्वक करे, तो माता अपने भक्तों की सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देती हैं। बसंत पंचमी का पर्व कल पूरे भारत में मनाया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह पर्व बहुत खास होता है। शैक्षणिक कार्यों की शुरुआत करने के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप मां सरस्वती की विशेष कृपा अपने ऊपर बनाए रखना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी के दिन यहां बताए गए 10 बातों का पूरा ख्याल रखें। बसंत पंचमी के दिन यह 10 काम करने से मां प्रसन्न होकर आपकी सभी मुरादें जल्द पूरी कर सकती हैं। यहां आप मां सरस्वती को प्रसन्न करने वाले 10 खास बात जान सकते हैं।

Also Read: Happy Saraswati Puja 2022 Wishes Images, Messages: इन खूबसूरत तस्वीरों को भेज कर अपने दोस्तों और परिजनों को दें सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी पर क्‍या न करें ( Basant Panchmi 2022 What not to do)

1. बसंत पंचमी के दिन व्यक्ति को भूलकर भी खराब बातें मुंह से नहीं निकालनी चाहिए 

2.  इस दिन झगड़े से दूर रखना चाहिए।

3. बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी व्यक्ति को तामसी भोजन या शराब नहीं पीनी चाहिए।

4. बसंत पंचमी के दिन पितरों का तर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है।

5. सरस्वती पूजा के दिन व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

Also Read: Saraswati Puja 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: मां शारदा को ऐसे करें प्रसन्न, पूजा के समय पढ़ें मां सरस्वती जी की चौपाई

6. सरस्वती पूजा के दिन यदि आपके पास पीला वस्त्र हो, तो उसे ही धारण करें। पीला वस्त्र मां सरस्वती को बेहद पसंद है। अगर आपके पास पीला वस्त्र ना हो, तो रंग-बिरंगे कपड़े भी पहन सकते हैं।

Also Read: Happy Basant Panchami 2022 Wishes Images, Messages: बसंत पंचमी पर इन खूबसूरत संदेशों को भेज कर अपने रिश्तों में लाएं मिठास

7. बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए।

8. सरस्वती पूजा के दिन पेड़-पौधे की कटाई कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती नाराज हो सकती है।

9. बसंत पंचमी के दिन हो सकें, तो  पित्र तर्पण भी करें।

10. सरस्वती पूजा के दिन कलम, कांपी, स्टेशनरी से जुड़े सामान का निरादर ना करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल