लाइव टीवी

Basant Panchami Puja 2019: बसंत पंचमी पर राशि अनुसार ऐसे करें उपाय, मिलेगी आपको चमत्कारिक सफलता

Updated Feb 10, 2019 | 15:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Basant Panchami Puja according to zodiac signs: क्या आप जानते हैं कि वसंत पंचमी पर राशि के अनुसार मां सरस्वती की पूजा करने से ही मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

Loading ...
Basant Panchami Puja according to zodiac signs

Basant Panchami: आमतौर पर बसंत ऋतु में पड़ने वाला हिंदुओं का पवित्र त्योहार बसंत पंचमी प्रत्येक वर्ष बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करके ज्ञान, विद्या और बुद्धि की कामना की जाती है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बसंत पंचमी को श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। 

 लेकिन क्या आप जानते हैं कि वसंत पंचमी पर राशि के अनुसार मां सरस्वती की पूजा करने से ही मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं कि किस तरीके से पूजा करें।

Also read: आज है बसंत पंचमी, भक्ति से भरपूर इस भजन वंदना आरती से करें मां सरस्वती की आराधना- Video

बसंत पंचमी पर राशि अनुसार ऐसे करें ये उपाय

1. मेष: मेष राशि के लोगों को वसंत पंचमी पर अपने घर में मां सरस्वती के साथ ही हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी के बाएं पैर पर सिंदूर लगाकर पूजा करें और फिर उसी सिंदूर से तिलक करना चाहिए। इससे ज्ञान और सद्बुद्धि मिलती है।

2. वृष: यदि आप वृष राशि के हैं तो इमली के 22 पत्तों को तोड़कर इनमें से 11 पत्ते मां सरस्वती को अर्पित करें और बाकी पत्ते अपने पास रख लें। ऐसा करने से आपको हर एक क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

3. मिथुन: मिथुन राशि वाले लोगों को मां सरस्वती के साथ गणेश जी की भी पूजा करनी चाहिए और गणेश देवता को 21 दुर्वा घास चढ़ाना चाहिए। इससे ज्ञान में वृद्धि होती है।

4. कर्क: अगर आपकी राशि कर्क है तो वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को आम का बौर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सफलता आपके कदम चूमेगी।

5. सिंह: सिंह राशि वाले लोगों को विद्या की देवी सरस्वती की विधि विधान से पूजा करने के ठीक बाद गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Also read: बसंत पंचमी पर क्यों पहने जाते हैं पीले रंग के वस्त्र,जानिए महत्व!

6. कन्या: कन्या राशि वाले लोगों को वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करने के बाद गरीब बच्चों या कन्याओं को पुस्तकें दान करना चाहिए। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।

7. तुला: तुला राशि वाले लोगों को वसंत पंचमी पर ब्राह्मण कन्याओं को सफेद वस्त्र दान करना चाहिए। इससे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

8. वृश्चिक: वसंत पंचमी पर वृश्चिक राशि वाले लोगों को विद्या की देवी सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करना चाहिए। इससे शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलती है।

9. धनु: धनु राशि वालों को वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को सफेद चंदन चढ़ाना चाहिए। इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

10. मकर: यदि आप मकर राशि के हैं तो वसंत पंचमी के दिन आपको सूरज उगने से पहले ब्राह्मी नामक जड़ी बूटी का सेवन करना चाहिए। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

11. कुंभ: वसंत पंचमी के दिन कुंभ राशि वालों को मां सरस्वती की पूजा करने के बाद कन्याओं को प्रसाद के रूप में खीर खिलाना चाहिए।

12. मीन : अगर आपकी राशि मीन है तो वसंत पंचमी के दिन अपामार्ग या विधारा की जड़ दायीं बांह में बांधने से तरक्की मिलती है।

Bollywood News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का एंटरटेनमेंट सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल