लाइव टीवी

Camphor Benefits: पति पत्नी के बीच की कलह को दूर करेगा कपूर का छोटा सा टुकड़ा, इसका उपाय बढ़ाएगा आपसी प्रेम

Updated May 11, 2022 | 11:43 IST

Camphor Benefits In Vastu Sashtra: वास्तु के अनुसार पति पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने के लिए कपूर से कई उपाय करने चाहिए। इससे आपसी मन मुटाव दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Camphor Benefits
मुख्य बातें
  • छोटी मोटी बातों में मनमुटाव, पति पत्नी के बीच झगड़े दूर करने के लिए कपूर बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर बहुत ही लाभकारी है
  • कपूर कई वास्तु दोष को दूर करता है

Benefits Of Camphor: दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच आपसी बहसबाजी यह आम बात है। जहां भी दो लोग होंगे तो आपसी मतभेद होते रहते हैं। लेकिन यह रोजाना होने लगे और कलह का रूप ले लें तो एक बड़ी समस्या बन सकती है। वास्तु में इस समस्या का कुछ आसान उपाय से हल निकाला गया है। छोटी मोटी बातों में मनमुटाव, पति पत्नी के बीच झगड़े दूर करने के लिए कपूर बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर बहुत ही लाभकारी है। कपूर कई वास्तु दोष को दूर करता है। पति पत्नी के बीच में लड़ाई, झगड़े दूर करने के लिए छोटा सा कपूर बड़ा काम करता है। आइए जानते हैं पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने के लिए कपूर से किस तरह से उपाय किया जा सकता है। 

गाय के घी में डुबाकर जलाएं कपूर

कई बार पति-पत्नी के बीच किसी भी बात को लेकर मनमुटाव होने लगता है। दोनों के बीच आपसी तालमेल सही नहीं बैठता है। वास्तु के अनुसार ऐसे में गाय के घी में रोजाना कपूर को भिगोकर जलाएं। इसे घर के एक कोने में रख दें, ताकि पूरे घर में इसकी महक फैल जाएं और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएं।

Also Read: मंगल क्यों करने लगता है अमंगल? कुंडली में इसकी स्थिति कीजिए मजबूत

तकिए के नीचे रखें कपूर

इसके अलावा अगर दांपत्य जीवन में ज्यादा झगड़े हो रहे हैं और वे झगड़े तलाक जैसी बातों पर पहुंच रहे हैं, तो वास्तु के अनुसार ऐसे में कपूर को रात में सोते वक्त पति पत्नी अपने तकिए के नीचे रखें और अगली सुबह बिना इसी को बताएं उसे जला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और आपसी मनमुटाव दूर होता है।

Also Read: तुलसी, पान और बेल सहित ये पत्ते हिंदू धर्म में माने जाते हैं पवित्र, शुभ कार्यों में होते हैं प्रयोग

कपूर व लौंग को जलाएं

इसके अलावा घर से वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के कमरे में कपूर व लौंग एक कटोरी में जला दें। इस उपाय को रोजाना करने से घर में सुख शांति आती है व लक्ष्मी का वास होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल