लाइव टीवी

Black Thread Upay : बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम तो आजमाएं काले धागे का छोटा-सा उपाय, चमकेगी किस्मत

Updated Aug 23, 2021 | 10:46 IST

Black Thread benefits: काले धागे को ऊष्मा को अवशोषित करने का अच्छा तरीका माना जाता है। ये नकारात्मक शक्तियों से बचाता है। इसे सिद्ध मंत्रों के साथ धारण करने से मुसीबतों से बचाव होता है और बिगड़े काम बनते हैं।

Loading ...
काला धागा बांधने के फायदे (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • काला धागा हाथ या गले में पहनने से नजरदोष से बचाव होता है।
  • काला धागा कुंडली में मौजूद उग्र ग्रहों के प्रभाव को कम करता है।
  • इसे बांधने से भाग्य का साथ मिलता है।

Kala Dhaga Bandhane ke fayde : अक्सर आपने लोगों को हाथ या पैरों में काला धागा पहने देखा होगा। आमतौर पर ये बुरी नजर से बचने के लिए पहना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है ये मामूली-सी काला धागा आपके ग्रह दोष भी दूर कर सकता है। अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो काले धागे के कुछ उपाय आपकी टेंशन दूर कर सकते हैं।

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार काला धागा किस्मत को चमकाने का भी काम करता है। इससे ग्रह दोष भी दूर होते हैं। इसे दाहिने हाथ में बांधने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष का प्रभाव कम होता है। इससे आपके कामों में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। हालांकि इसे पहनने से पहले शनिवार या मंगलवार को शनि देव या हनुमान जी का मंत्र पढ़कर सिद्ध कर लें।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार काले धागे को शनिवार के दिन अपने दाहिने हाथ में बांधने से नकारात्मकता दूर होती है। इससे आपको भाग्य का भी साथ मिलता है। नतीजतन आप जीवन में तरक्की हासिल करेंगे।

3. अगर आपके बहुत शत्रु हैं और वे आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं तो उनसे बचने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी के चरणों में काला धागा छुआकर इसमें सिंदूर लगा लें। अब इसमें नौ छोटी गांठें लगाएं। इसके बाद धागे को अपने गले में धारण कर लें। इससे आपके शत्रु परास्त होंगे।

4.जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है उन्हें भी काला धागा पहनना चाहिए। इसे धारण करने से पहले ॐ शनये नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। अब इसे शनि देव के चरणों में छुआकर इसे अपने गले या हाथ में बांध लें। इससे आपकी परेशानियां कम होंगी।

5.काला धागा पहनने से राहु एवं केतु ग्रह दोष को भी कम किया जा सकता है। इससे जीवन में आने वाली मुसीबतें दूर होती हैं। चूंकि काला धाग ऊष्मा को अवशोषित करता है, इसलिए ये बुरी नजर से आपको बचाने में सहायक होता है।

6.काला धागा गले में पहनने से स्वास्थ सही रहता है। इससे बुरी नजर से भी बचाव होता है। साथ ही अगर किसी पर नकारात्मक साया है उन्हें शनिवार के दिन भैरव मंदिर से लाया गया काला धागा पहनना चाहिए। 

disclaimer : ये लेख आम धारणाओं पर आधार‍ित है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल