लाइव टीवी

Budhaditya Yog: कन्या राशि में बुधादित्य योग, 16 अक्टूबर तक चमकते रहेंगे इन 4 राशियों के सितारे

Updated Sep 21, 2022 | 13:33 IST

Surya Gochar: बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य योग चार राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। यह शुभ योग 16 अक्टूबर तक रहेगा। ऐसे में चार राशि के जातकों को धन, नौकरी, व्यापार और संपत्ति से जुड़े लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं बुधादित्य योग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है।

Loading ...
बुधादित्य योग से इन 4 राशि वालों को हो रहा लाभ
मुख्य बातें
  • 16 अक्टूबर तक बना रहेगा बुधादित्य योग
  • 4 राशियों के लिए बेहद शुभ
  • सूर्य-बुध की युति से बनता है ये शुभ योग

Budhadiya Yog: 17 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करते बुधादित्य योग का निर्माण हो गया था। इस राशि में बुद्धि के प्रदाता बुध पहले से ही विराजमान थे। अब ये शुभ योग 16 अक्टूबर तक बना रहेगा. 16 अक्टूबर को जब सूर्य कन्या राशि से निकल जाएंगे तो यह समाप्त हो जाएगा. ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। बुधादित्य योग में जातकों को धन वैभव और मान, सम्मान की प्राप्ति होती है। अब यह योग 16 अक्टूबर तक चार राशि के जातकों को शानदार परिणाम देगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों लिए सूर्य और बुध की युति से बना यह योग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ के योग हैं।

Also Read: Shani Upay: काले उड़द की दाल के इन उपायों से दूर होगा शनि का प्रकोप, जानें सरल उपायों के बारे में

मिथुन राशि

सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य योग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हर कार्य में सफलताएं प्राप्त करेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी खत्म होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग शुभ है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और नौकरी में अच्छे अवसर हाथ आएंगे। यदि आप लंबे समय से निवेश करने के बारे में सोच रहे थे तो इसके लिए शुभ घड़ी आ गई है।

Also Read: Indira Ekadashi 2022: इंदिरा एकादशी की पूजा से पितरों को मिलता है मोक्ष, श्राद्धपक्ष में जरूर करें यह व्रत

धनु राशि

बुधादित्य योग धनु राशि के जातकों के लिए खुशहाली के रास्ते खोल रहा है। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों से अच्छे संबंध होंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा। कर्ज या उधार में दिया रुपया भी वापस मिलेगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल