लाइव टीवी

Chanakya Niti: वैवाहिक रिश्ते में कमियों को न देखें पुरुष, चाणक्य की नीति से लें सीख

Updated May 09, 2020 | 07:57 IST

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने भी माना है कि पुरुष अपनी पत्नी या विवाह में बहुत से नुक्स निकालते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी नीतियों में पुरुषों को रिश्ते निभाने की बारिकियों के बारे में भी बताया है।

Loading ...
Chanakya Neeti
मुख्य बातें
  • पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए
  • पत्नी दिखावे की चीज कभी नहीं समझें
  • पत्नी की तुलना किसी अन्य की पत्नी से न करें

Chanakya Neeti: चाणक्य की नीतियां हर इंसान से जुड़ी हुई हैं। उनकी नीतियों में ऐसे कई बातें हैं जो इंसान को अपने जीवन में जरूर उतारना चाहिए। चाणक्य की नीतियों पर चलने वाले लोग अपने कार्य में ही सफल नहीं होते बल्कि उनका व्यक्तिगत जीवन भी बहुत बेहतर होता है।

चाणक्य की नीतियों में पुरुषों को रिश्ते को निभाने से संबंधित सीख भी दी गई है। चाणक्य नीति में पुरुषों को विवाह को निभाने के बारे में ही नहीं पत्नी से जुड़ी अपेक्षाओं के बारे में भी बताया है।

चाणक्य ने कहा है कि एक विवाहित पुरुष को अपनी कल्पना से हट कर वास्तविकता के आधार पर फैसला लेना चाहिए और अपनी सोच को विकसित करना चाहिए।

जानें, विवाह के बारे में चाणक्य नीति में क्या कुछ पुरुषों को दी गई है सीख

  1. चाणक्य नीति कहती है कि जिस तरह से स्त्रियों के लिए पुरूषों को समझना मुश्किल होता है, उसी तरह पुरुषों के लिए महिलाओं को समझना भी। पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। जो पति अपनी पत्नी का सम्मान करता है, उसके घर में हमेशा सुख और शांति बनी रहती है।
  2. पुरुष हमेशा बाहरी चीजों के प्रति आकर्षित होते हैं। उन्हें सौंदर्य लुभाता है और वे अपने मार्ग से विचलित हो जाते हैं। यही कारण है कि पुरुष महिला को एक वस्तु की तरह से देखता है, जबकि यही उसकी भूल होती है और उसके विनाश का कारण बनता है। पुरुषों को बाहरी नहीं आंतरिक सुंदरता को महत्व देना चाहिए। ऐसे ही पुरुष जीवन में शीर्ष स्थान पाते हैं।
  3. पुरुष हमेशा सुंदर और सुशील पत्नी की चाह करता है, लेकिन वह खुद का कभी मूल्यांकन नहीं करता। पुरुष सुंदर पत्नी पाने के बाद उसे समाज में दिखाते हैं और खुद को श्रेष्ठ समझते हैं, लेकिन ऐसा करना उनकी भूल होती है। पत्नी दिखावे की चीज नहीं। पत्नी की खूबसूरती से ज्यादा उसके दिल की खूबसूरती पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने वाले पुरुष का सम्मान पत्नी भी करती है और समाज भी।
  4. यदि आप अपनी पत्नी का अपमान इसलिए करते हैं क्योंकि वह सुंदर नहीं तो आपको अपनी सोच पर तरस खाना चाहिए। आपकी छोटी सोच के कारण एक परिवार की खुशियां तबाह होती हैं और पुरुष अपने जीवन में न घर में खुश होते हैं न बाहर। इसलिए आप अपनी पत्नी का अपमान कभी न करें और न ही उसकी तुलना किसी अन्य की पत्नी से करें।
  5. पुरुष को अपनी सुंदरता की नहीं बल्कि उसके स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा की तारीफ करनी चाहिए। हर पत्नी अपने पति से अपना सम्मान और तारीफ चाहती है। यदि पति ऐसा न कर पत्नी की बुराई करें तो ऐसे पति वैवाहिक सुख कभी नहीं पा सकते।
  6. चाणक्य के कहते हैं पुरुष अपनी पत्नी के अंदर कमियां निकालने से बचे,क्योंकि ऐसा करना खुद उसकी कमजोरी को दर्शाता है। पत्नी से अपनी कोई बात न छिपाएं, क्योंकि हर पत्नी अपने पति से सारी बातें करती हैं।

चाणक्य नीति में बहुत सी बातें ऐसी जो इंसान यदि अपने जीवन में उतार ले तो उसकी सफलता निश्तित है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल