लाइव टीवी

Chanakya Niti for Success: सफलता के लिए जीवन में उतारें चाणक्य के ये उपदेश, जानिए क्या कहते हैं कौटिल्य!

Chanakya Niti for Successful person
Updated Apr 04, 2021 | 19:39 IST

अच्छा और सफल इंसान विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखता है। नेतृत्व करने की क्षमता ही व्यक्ति को एक सफल इंसान बनाती है।

Loading ...
Chanakya Niti for Successful personChanakya Niti for Successful person
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सफल इंसान के लिए चाणक्य नीति
मुख्य बातें
  • अच्छा और सफल इंसान विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में भी पाता है लक्ष्य।
  • जीवन में सफलता तभी मिलती है जब व्यक्ति एक योग्य नेतृत्व में काम समय पर पूरा करे।
  • चाणक्य के अनुसार सफल नेतृत्वकर्ता में पाए जाते हैं कई गुण।

चाणक्य के अनुसार सफल नेतृत्वकर्ता में कई गुण पाए जाते हैं। इन गुणों से रहित व्यक्ति कभी भी सफल इंसान या नेतृत्वकर्ता नहीं बन सकता है। जीवन में सफलता तभी मिलती है जब व्यक्ति एक योग्य नेतृत्वकर्ता के तौर पर अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करता है। चाणक्य के अनुसार एक योग्य इंसान में ये गुण पाए जाते हैं। 

-समय प्रबंधन का सही उपयोग:
एक अच्छा और सफल नेतृत्वकर्ता बनने के लिए व्यक्ति में समय प्रबंधन को लेकर अच्छी समझ और जागरूकता होनी चाहिए। जो व्यक्ति अपने जीवन में समय के महत्व को समझता है और उसका सही प्रबंधन करता है, वह एक अच्छा नेतृत्वकर्ता बन सकता है। सफल होने के लिए व्यक्ति के जीवन में समय का विशेष महत्व होता है।

-सबको साथ लेकर चलने वाला:
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति में सबको साथ लेकर चलने का गुण होता है, वह एक अच्छा नेतृत्वकर्ता साबित होता है। किसी भी कार्य को पूरा करने और सफल होने के लिए लोगों के सहयोग की आवश्यकता होती है, इसलिए व्यक्ति को अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहिए।

-निरंतर सीखते रहने का गुण:
चाणक्य के मुताबिक एक अच्छा नेतृत्वकर्ता वही बनता है जो सीखने में कभी संकोच नहीं करता है। व्यक्ति को सदैव नई चीजों को सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए व्यक्ति का निरंतर सीखते रहना बहुत जरूरी होता है। चाणक्य के अनुसार यदि व्यक्ति को अपने शत्रु से भी सीखने का मौका मिले तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल