लाइव टीवी

Chandra Grahan 2021 Horoscope: साल के आख‍िरी चंद्र ग्रहण का राश‍ियों पर असर- आपके ल‍िए शुभ या अशुभ

Updated Nov 18, 2021 | 06:11 IST

Chandra Grahan 2021 Today Rashifal: नवंबर 2021 का चंद्र ग्रहण कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर लग रहा है। यह उपच्छाया ग्रहण होगा ज‍िसका असर सभी 12 राश‍ियों पर पड़ेगा।

Loading ...
Lunar Eclipse 2021: देखें आपकी राश‍ि पर इस चंद्र ग्रहण का क्‍या असर होगा
मुख्य बातें
  • कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर लग रहा है साल 2021 का आख‍िरी चंद्र ग्रहण
  • यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) पूर्ण न होकर उपच्छाया ग्रहण होगा
  • इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा लेक‍िन इसका प्रभाव सभी 12 राश‍ियों पर पड़ेगा

Start Body Content with Chandra Grahan 2021: साल 2021 का आख‍िरी चन्द्र ग्रहण कार्त‍िक पूर्ण‍िमा की रात को लग रहा है। पंचांग के अनुसार इस ग्रहण पर चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेगा। यह इस सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा जो 19 नवम्बर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से सायंकाल 05 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है। 

chandra grahan effects on rashi 2021

  1. मेष : स्वास्थ्य में परेशानी रह सकती है। मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे। श्री हनुमान जी का उपासना करें।
  2. वृष : धन का आगमन लेकिन व्यय भी होगा। ग्रहण इसी राशि पर रहेगा। स्वास्थ्य सुख भी प्रभावित होगा। हनुमान बाहुक का पाठ करें।
  3. मिथुन : स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। धन का आगमन हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।
  4. कर्क : मानसिक परेशानी रह सकती है। आर्थिक सुख में बाधा रह सकती है। भगवान शिव की उपासना करें।
  5. सिंह : धन की प्राप्ति से ज्यादा व्यय की व्यवस्था बन जाएगी। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
  6. कन्या : धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
  7. तुला : धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख में कमी रह सकती है। भगवान शिव की उपासना करें।
  8. वृश्चिक : धार्मिक विचार बने रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।
  9. धनु : धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा होगी। श्री विष्णु उपासना करें। अन्न दान करें।
  10. मकर : आर्थिक परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। भगवान शिव की पूजा करें। तिल का दान करें।
  11. कुंभ : धन की प्राप्ति लेकिन हेल्थ में दिक्कत आ सकती है। कुशोदक से भगवान शिव का रूद्राभिषेक  करें।
  12. मीन : धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। उड़द का दान करें।


बता दें क‍ि भारत के लिए यह उपच्छाया ग्रहण है इसल‍िए यहां सूतक मान्य नहीं होगा लेकिन ग्रहों व ग्रहण का राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। यह ग्रहण वृष राशि व कृतिका नक्षत्र पर रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल