लाइव टीवी

Chandra Grahan Effects on Rashi: जानिए 5 जुलाई के चंद्र ग्रहण का आपकी राश‍ि पर क्‍या होगा प्रभाव

Updated Jul 05, 2020 | 07:09 IST

Chandra Grahan Daan Puja and Effects on Rashi: 5 जुलाई को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। यहां जानिए क‍ि इसका आपकी राश‍ि पर क्‍या असर पड़ेगा।

Loading ...
Chandra Grahan July 5, 2020 impact on Rashi
मुख्य बातें
  • 5 जुलाई को लग रहा उपछाया चंद्र ग्रहण, नहीं होगा इसका सूतक काल
  • हर राश‍ि पर पड़ता है प्रभाव, कन्‍या व तुला राशि के ल‍िए है शुभ
  • चंद्र ग्र‍हण पर राश‍ि के अनुसार दान भी करना चाह‍िए, नकारात्‍मक असर होता है कम

नई दिल्ली: साल 2020 में 05 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर लग रहा है। चन्द्र ग्रहण के समय पूजा व दान का विशेष महत्व है। यह ग्रहण कन्या और तुला राशि पर बहुत ही शुभ रहेगा। हालांक‍ि वृश्चिक व धनु राशि के लिए बहुत बेहतर नहीं है।

Upachaya Chandra Grahan July 5 timings in India
ये चंद्र ग्रहण भारत में द‍िन के समय लगेगा। इस वजह से हम इसे देख नहीं पाएंगे। इस ग्रहण की अवध‍ि 2 घंटे और 43 मिनट की होगी। 

Upachaya Chandra Grahan July 5 start time 8:38 AM 
Upachaya Chandra Grahan July 5 peak time 9:59 AM 
Upachaya Chandra Grahan July 5 end time 11:21 AM 

July 5 ke Upachaya Chandra Grahan ka rashi par prabhav  

Upachaya Chandra Grahan ka Mesh Rashi par Prabhav aur daan: जॉब सम्बन्धी कोई बड़ा सुंदर कार्य जिसकी योजना बन रही है, वो अभी टलेगा। व्यवसाय में  किसी नए प्रोजेक्ट को प्रारम्भ करेंगे तथा सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें।
दान : गुड़ व गेहूं का दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Vrish Rashi par Prabhav aur daan: तनाव से बचना होगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।
दान : चावल व चीनी का दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Mithun Rashi par Prabhav aur daan: रिश्तों में विवाद से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट चपेट से बचें। बजरंगबाण का पाठ करें।  
दान : हरे वस्त्र तथा मूंग का दान करें।              

Upachaya Chandra Grahan ka Kark Rashi par Prabhav aur daan: सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका  कार्य पूर्ण होगा। चोट लग सकता है।वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।     
दान : अन्न दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Singh Rashi par Prabhav aur daan: व्यवसाय में उन्नति होगी। आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। योग व ध्यान आत्मबल को बढ़ाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही मत करें।  
दान : गुड़ व गेहूं का दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Kanya Rashi par Prabhav aur daan: अपने जॉब से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।                                          
दान : हरे वस्त्र दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Tula Rashi par Prabhav aur daan: व्यवसाय को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब में उन्नति होगी। विहंगों को दाना पानी दें। जॉब में वाद विवाद हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। 
दान : चावल व चीनी का दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Vrishchik Rashi par Prabhav aur daan: यह ग्रहण इसी राशि पर है। शारीरिक कष्ट है लेकिन आध्यात्मिक सोच को विस्तार मिलेगा। जॉब में परिवर्तन सम्भव है। हनुमान चालीसा पढ़ें।   
दान : गेहूं व लाल फलों का दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Dhanu Rashi par Prabhav aur daan: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बजरंगबाण का पाठ करें। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। 
दान : चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Makar Rashi par Prabhav aur daan: जॉब के प्रोन्नति में लाभ मिल सकता है। कई रुके कार्य अपनी पूर्णता की तरफ जा सकते हैं। हनुमानचालीसा का पाठ कष्टों से मुक्ति दिलवाएगा। 
दान : तिल व तेल का दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Meen Rashi par Prabhav aur daan: धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें। जॉब में सफलता मिलेगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।                
दान : धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Upachaya Chandra Grahan ka Kumbh Rashi par Prabhav aur daan: धन प्राप्ति का सुख मिलेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है।
दान : उड़द व गेहूं का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल