लाइव टीवी

Eclipse 2022 Dates, Timings: अगले साल यानि 2022 में लगेंगे कुल चार सूर्य और चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें डेट

Updated Nov 19, 2021 | 10:28 IST

Chandra Grahan & Surya Grahan 2022 Dates | Solar Eclipse & Lunar Eclipse 2022 Dates & Timings in India: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, इसमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे।

Loading ...
eclispe 2022 dates (Pic : iStock)
मुख्य बातें
  • वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है।
  • साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, इसमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होगा
  • 15 मई 2022 को लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत में भी होगा प्रभावी।

Solar Eclipse & Lunar Eclipse 2022 Dates & Timings in India: सूर्य और चंद्र ग्रहण का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। वैज्ञानिक गणना के अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है, सूर्य और चंद्र ग्रहण उस स्थिति को कहते हैं जब ब्रम्हांड में कई अद्भुत घटनाएं घटित होती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है यानि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Solar And Lunar Eclipses In 2022

वहीं जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है तब इस स्थिति को चंद्रग्रहण कहते हैं। साल का आखिरी और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, शनिवार को लगने जा रहा है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं साल 2022 में लगने वाले सूर्य चंद्र ग्रहण के बारे में।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, इसमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार 2022 को लग रहा है और 15 मई 2022 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखने को मिलेगा। वैज्ञानिक गणना के अनुसार इन चार ग्रहण में से दो ग्रहण का प्रभाव भारत में भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कब कौन सा ग्रहण लग रहा है।

solar eclipse 2022 in India

2022 साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है, first solar eclipse 2022 in India 

हिंदू पंचांग के अनुसार साल का पहला चंद्रग्रहण 15 अप्रैल, शुक्रवार 2022 को लग रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण का प्रभाव दक्षिणी/ पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखने को मिलेगा। खगोलशास्त्रियों के अनुसार 18 साल में कुल 41 सूर्य ग्रहण लगता है और हर साल कुल पांच ग्रहण होने की संभावना होती है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लगेगा। यह पहले की तरह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसका प्रभाव यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में देखने को मिलेगा। जानकारों के मुताबिक इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं देखा जाएगा।

lunar eclipse 2022 date

2022 साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लग रहा है, chandra grahan 2022 date and time

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 15 और 16 मई को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसका प्रभाव दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर और भारत में भी दिखने को मिलेगा। बता दें यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव भारत में भी देखने को मिलेगा। ग्रहण काल के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा, ऐसे में इस दौरान आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

15 और 16 मई के बाद साल 2022 का दूसरा अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। आपको बता दें पहले की तरह यह भी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा। इसका प्रभाव भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल