लाइव टीवी

Chandra Grahan 2021: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जान लीजिए 'सूतक काल' समय सहित जरूरी बातें

Updated May 26, 2021 | 08:44 IST

Chandra Grahan 2021 Kis Tareekh ko Hai: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है, यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। यहां जानिए इसकी तारीख और सूतक काल के समय के बारे में जरूरी बातें।

Loading ...
मई 2021 में चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल का समय
मुख्य बातें
  • मई 2021 में लगने जा रहा इस साल का पहला और पूर्ण चंद्र ग्रहण।
  • ग्रह-नक्षत्रों के साथ तमाम राशियों पर भी डालेगा प्रभाव।
  • यहां जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं और समय

Chandra Grahan 2021 Kab Padega: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, यह सवाल कई लोगों के मन में रहा है और इससे जुड़े कई प्रश्नों के जवाब भी ढूंढे जा रहे हैं। तो वो दिन आ चुका है, 26 मई को साल का पहला ग्रहण लगने वाला है जोकि एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।  इस साल का पहला चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा को लग रहा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो दुनिया कई देशों के हिस्सों में दिखेगा। आइए एक नजर डालते हैं भारत के अनुसार इसके समय और अन्य कुछ महत्वपूर्ण बातों पर।

कब लगेगा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan Date and Timing)
आगामी चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को बुधवार के दिन वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है। चंद्रमा पर यह आंशिक ग्रहण दोपहर में करीब सवा तीन बजे शुरू होगा और शाम के समय 7 बजकर 19 मिनट तक जारी रहेगा।

चंद्रग्रहण प्रारंभ- 26 मई, बुधवार को दोपहर 3:15 मिनट पर
चंद्रग्रहण समाप्त- 6:23 बजे पर

चंद्र ग्रहण सूतक काल (Chandra Grahan May 2021 Sutak Kaal)
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और भारत में इसे देखना संभव नहीं हो सकेगा। उन्हीं ग्रहण का धार्मिक महत्व माना गया है जोकि लोगों को खुली आंखों से दिखाई देते हैं, इसलिए उपच्छाया ग्रहण को ज्योतिष ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखता और इसके प्रभाव व सूतक काल पर भी ध्यान नहीं दिया जाता।

भारत में चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2021 Time in India)
पूर्ण ग्रहण के समय भारत के अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा और इसलिए देश के अधिकतर लोग पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण का आखिरी नजर आएगा, वह भी पूर्वी आसमान की ओर बहुत करीब जब चंद्रमा निकलने का ही समय हो रहा होगा।


फोटो साभार-istockphoto

कोलकाता शहर में चंद्रमा शाम छह बजकर पंद्रह मिनट पर निकलेगा और इस दौरान आंशिक चंद्रग्रहण की कुछ मिनट तक झलक दिखेगी। 6 बजकर 22 मिनट पर यह समाप्त होगा।

कहां दिखाई देगा 2021 का पहला चंद्र ग्रहण? (Where can you see the lunar eclipse of May 2021)
26 मई को लगने जा रहा ग्रहण प्रशांत महासागर, पूर्वी एशिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों सहित ऑस्ट्रेलिया से यह पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देने वाला है। देशों की बात करें तो यह जापान, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, बर्मा, सिंगापुर, फिलीपींस, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका में दिखेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल